आरडीएस कॉलेज में मना राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस

आरडीएस कॉलेज में मना राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस
बलिया बेलौन आरडीएस कॉलेज सालमारी में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस के अवसर पर स्वयंसेवकों द्वारा जागरूकता रैली एवं स्वच्छता अभियान का उत्साहपूर्वक आयोजन किया. मार्गदर्शक के रूप में प्राचार्य प्रो डॉ शेखर कुमार जायसवाल उपस्थिति रही. उन्होंने सेवा की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए एनएसएस की विशेषता को रेखांकित किया. कार्यक्रम में उपस्थित डॉ सतीश चंद्र मिश्रा, डॉ मनोज पांडेय, प्रफुल कुमार, डॉ एनके पिंटू, डॉ अर्नब मैती, डॉ मनोज यादव, शिकक्षेतर कर्मी एवं विद्यार्थियों ने आयोजन का शोभा बढ़ाया. उपस्थित सभी स्वयंसेवकों ने स्वस्थ भारत, स्वच्छ भारत’ का नारा लगाते हुए अपने जीवन में सदैव राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित रहने का संकल्प लिया. संयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना के पदाधिकारी हीरालाल इकाई एक, डॉ टिकेश्वर प्रसाद जंघेल इकाई दो के द्वारा किया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




