ePaper

Ranchi news : कृष्णा मुंडा की हत्या के आरोपी को नहीं मिली जमानत

Updated at : 01 Sep 2025 7:51 PM (IST)
विज्ञापन
Ranchi news : कृष्णा मुंडा की हत्या के आरोपी को नहीं मिली जमानत

अनगड़ा थाना क्षेत्र के मुर्गीडीह गांव निवासी कृष्णा मुंडा की चार फरवरी 2025 को हत्या कर दी गयी थी.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, रांची अपर न्याययुक्त पवन कुमार की अदालत ने हत्या के आरोपी चैतन मुंडा की याचिका खारिज कर दी. ज्ञात हो कि अनगड़ा थाना क्षेत्र के मुर्गीडीह गांव निवासी कृष्णा मुंडा की चार फरवरी 2025 को हत्या कर दी गयी थी. इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. प्राथमिकी के मुताबिक, सरस्वती पूजा के दौरान मूर्ति विसर्जन के क्रम में कृष्णा मुंडा के बेटे मोचीराम मुंडा के साथ चैतन मुंडा की मारपीट हुई थी. उसी दिन घटना के कुछ देर बाद कृष्णा मुंडा को खोजते हुए चैतन मुंडा उसके घर आया और दरवाजा तोड़ कर घर में प्रवेश कर गया और कृष्णा मुंडा के साथ मारपीट की. मारपीट के दौरान ही उसे घर से घसीट कर बाहर निकला और पानी टंकी के चबूतरा पर पटक दिया, जिससे उससे सिर में गंभीर चोट लगी और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गयी थी. मामले में मृतक के पुत्र मोचीराम मुंडा के बयान पर केस दर्ज किया गया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPESH KUMAR

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola