मुंगेर विश्वविद्यालय : 15 मई से आरंभ होगा बीएड पार्ट-1 व 2 की परीक्षाएं

Updated at : 04 May 2024 6:21 PM (IST)
विज्ञापन
मुंगेर विश्वविद्यालय : 15 मई से आरंभ होगा बीएड पार्ट-1 व 2 की परीक्षाएं

प्रतिनिधि, मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा सत्र 2023-25 बीएड पार्ट-1 तथा सत्र 2022-24 बीएड पार्ट-2 की परीक्षा 15 मई से ली जायेगी. इसकी सूचना विश्वविद्यालय द्वारा जारी कर दी गयी है.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, मुंगेर. मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा सत्र 2023-25 बीएड पार्ट-1 तथा सत्र 2022-24 बीएड पार्ट-2 की परीक्षा 15 मई से ली जायेगी. इसकी सूचना विश्वविद्यालय द्वारा जारी कर दी गयी है. साथ ही सभी सूचनाएं विश्वविद्यालय के ऑफिसियल वेबसाइट पर भी अपलोड कर दी गयी है. एमयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ अमर कुमार ने बताया कि सत्र 2022-24 बीएड पार्ट-2 की परीक्षा 15 से 27 मई के बीच ली जायेगी. जबकि सत्र 2023-25 बीएड पार्ट-1 की परीक्षा 15 से 29 मई तक ली जायेगी. दोनों सत्रों की परीक्षा के लिये कुल चार परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं. जहां प्रथम पाली में सुबह 10 से अपराह्न 1 बजे तक बीएड पार्ट-2 की परीक्षा ली जायेगी, जबकि दूसरी पाली में बीएड पार्ट-1 की परीक्षा होगी. जो अपराह्न 2 से शाम 5 बजे तक होगी. परीक्षा नियंत्रक ने बताया सभी केंद्रों के लिये केंद्राधीक्षकों की नियुक्ति भी कर दी गयी है. जबकि जल्द ही दोनों सत्रों का एडमिट कार्ड संंबंधित बीएड महाविद्यालयों को भेज दिया जायेगा. जहां से विद्यार्थी अपना एडमिट प्राप्त कर सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola