मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 26 May 2026 2:57 PM

विज्ञापन

तस्वीर है प्रतिनिधि, चक्रधरपुर मंगलवार 26 मई को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर) 2026 के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, 56-चक्रधरपुर (अजजा) विधानसभा क्षेत्र-सह-अनुमंडल पदाधिकारी, पोड़ाहाट,

विज्ञापन

तस्वीर है प्रतिनिधि, चक्रधरपुर मंगलवार 26 मई को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर) 2026 के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, 56-चक्रधरपुर (अजजा) विधानसभा क्षेत्र-सह-अनुमंडल पदाधिकारी, पोड़ाहाट, चक्रधरपुर सुश्री श्रुति राजलक्ष्मी की अध्यक्षता में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक में निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों एवं समय-सारणी के अनुरूप मतदाता सूची विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई. इस दौरान कार्यक्रम के अंतर्गत होने वाली सभी प्रक्रियाओं की जानकारी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को दी गई तथा उनकी भूमिका एवं जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया. बैठक में विशेष रूप से बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) की नियुक्ति, उनकी जिम्मेदारियों एवं कार्यप्रणाली पर विस्तार से चर्चा की गई. निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से अनुरोध किया कि वे अपने-अपने दलों की ओर से शत-प्रतिशत बीएलए की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करें, ताकि पुनरीक्षण कार्य पारदर्शी एवं सुचारू रूप से संपन्न हो सके. अधिकारियों ने बताया कि वर्तमान में सभी मतदान केंद्रों पर “अनमैप्ड” मतदाताओं की सूची संबंधित बीएलओ के माध्यम से प्रदर्शित कर दी गई है. बैठक में उपस्थित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की गई कि वे संबंधित मतदान केंद्रों के बीएलए के साथ समन्वय स्थापित करते हुए व्यक्तिगत रुचि लें तथा बीएलओ के सहयोग से अनमैप्ड सूची में दर्ज मतदाताओं की अधिकतम संख्या में मैपिंग कराने में सहयोग करें. बैठक में यह भी कहा गया कि मतदाता सूची का शुद्ध एवं त्रुटिरहित होना लोकतांत्रिक प्रक्रिया की मजबूती के लिए अत्यंत आवश्यक है. इसलिए सभी राजनीतिक दलों, बीएलओ एवं संबंधित अधिकारियों को समन्वय के साथ कार्य करने की आवश्यकता है, ताकि प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम सही रूप से मतदाता सूची में शामिल हो सके. इस अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, निर्वाचन कार्यालय के पदाधिकारी एवं संबंधित कर्मी उपस्थित रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola