Motihari:विकास शिविर में वंचितों को मिला सरकारी योजनाओं का लाभ

Updated:
विज्ञापन

Motihari: बंजरिया. प्रखंड के अजगरी पंचायत के महादलित टोला में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास विभाग के तत्वावधान में विशेष विकास शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में लोगों

विज्ञापन

Motihari: बंजरिया. प्रखंड के अजगरी पंचायत के महादलित टोला में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विकास विभाग के तत्वावधान में विशेष विकास शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में लोगों को सरकार द्वारा अनुसूचित जाति जनजाति के लिए चलायी जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गयी व उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी ली गयी. शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कल्याण पदाधिकारी दिवेश दिवाकर शामिल हुए. प्रखंड कल्याण पदाधिकारी अनुप कुमार ने बताया कि इस शिविर का उद्देश्य अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के लोगों को सरकारी द्वारा चलायी जा रही 22 योजनाओं को महादलित समाज के लोगों को इसका लाभ दिलाना है. ताकि कोई भी सरकार द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं से वंचित न रहे. बताया कि यह कार्यक्रम सरकार आपके द्वार के तर्ज पर किया जा रहा है. मौके पर मुखिया वीणा सिंह , दीपक कुमार सिंह, पंचायत सचिव दिलीप कुमार पंडित, एएनएम प्रीति कुमारी, रोजगार सेवक शंभू प्रसाद गुप्ता, टीए आलोक कुमार सिन्हा, जेई पीएचडी कुंदन कुमार, पंकज कुमार, दीपक कुमार, अजय सिंह, शशिकांत, मालती देवी, सीमा देवी, मोरीना खातून, हरिओम कुमार सिंह सहित अन्य उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJNIKHIL BANJRIYA

लेखक के बारे में

By RAJNIKHIL BANJRIYA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola