Darbhanga News: जिले को आवंटित होंगे 500 से ज्यादा शिक्षक, कमेटी करेगी स्कूलों में पोस्टिंग

Updated:
विज्ञापन
Darbhanga News: जिले को आवंटित होंगे 500 से ज्यादा शिक्षक, कमेटी करेगी स्कूलों में पोस्टिंग

Darbhanga News:अंतर जिला स्थानांतरण के तहत जिले में 500 से ज्यादा शिक्षकों को आवंटित किए जाने की संभावना है.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. अंतर जिला स्थानांतरण के तहत जिले में 500 से ज्यादा शिक्षकों को आवंटित किए जाने की संभावना है. इन शिक्षकों काे स्कूलों में पोस्टिंग डीएम की अध्यक्षता वाली कमेटी करेगी. विद्यालयों में छात्र शिक्षक अनुपात एवं कक्षावार/ विषयवार शिक्षकों की रिक्ति पदों को देखते हुए विद्यालय का आवंटन होगा. एक बार फिर स्कूल पोस्टिंग की जिम्मेवारी जिले को सौंपी गई है. जबकि स्थानांतरण की इस प्रक्रिया के तहत अब तक जिले एवं स्कूल का आवंटन राज्य से हो रहा था.

एक से 10 सितंबर तक पोर्टल पर आवेदन का अब तक निबटारा नहीं

स्थानांतरण एवं पदस्थापन से असंतुष्ट शिक्षकों का ऑनलाइन आवेदन इ शिक्षा कोष के ग्रीवेंस पोर्टल पर लिया गया था. विभाग ने प्राप्त इन आवेदन के निष्पादन की जिम्मेवारी संबंधित जिले के जिला स्तरीय कमेटी को सौंपी था, किंतु सितंबर महीना बीतने को है, अब तक इस पर कार्रवाई नहीं की गई है. मात्र म्युचुअल ट्रांसफर की प्रक्रिया के तहत शिक्षक का स्थानांतरित हो सका है. हालांकि जिला में कमेटी का गठन किया जा चुका है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Kumar

लेखक के बारे में

By Prabhat Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola