मनाया गया वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव

Edited by RAJKISHOR K
Updated:
विज्ञापन

मनिहारी. महान स्वतंत्रता सेनानी बाबू वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव मनिहारी में गुरुवार को मनाया गया. मनिहारी के बुद्धिजीवी व समाजसेवी की ओर से इसका आयोजन किया गया. जयंती कार्यक्रम में

विज्ञापन

मनिहारी. महान स्वतंत्रता सेनानी बाबू वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव मनिहारी में गुरुवार को मनाया गया. मनिहारी के बुद्धिजीवी व समाजसेवी की ओर से इसका आयोजन किया गया. जयंती कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने उनके तेलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने वीर कुंवर सिंह के जीवनी व वीर गाथा के बारे में विस्तार से बताया. पूरे देश में सरकारी छुट्टी आज के दिन घोषित करने की मांग की. मनिहारी में प्रतिमा लगाने की मांग की. मौके पर नगर उपमुख्य पार्षद शुभम पोद्दार, प्रो विरेन्द्र सिंह, बीएन मित्रा फाउंडेशन सचिव काजल मित्रा, अंगद ठाकुर, प्रधान शिक्षक संतोष पासवान, शिक्षक पप्पू पासवान, उमेश सिंह, विरेन्द्र झा उर्फ बिल्टू झा, जयप्रकाश यादव, विकास चंद झा, मोहन सिंह, जदयू नगर अध्यक्ष प्रकाश मौआर, विकेश चौरसिया, अनुज सिंह, ब्रजेश झा, प्रदीप चौधरी, नाटू ठाकुर, अनीश आदि मौजूद थे. नेशनल पब्लिक स्कूल में भी बाबू वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव मनायी गयी. इसका आयोजन सहजानंद कुंवर सिंह फाउंडेशन की ओर से किया गया. मौके पर प्रमोद झा, प्रदुमण ओझा, डाॅ ओमप्रकाश पांडे, सुभाष मौआर, शिवराज पाडे, भास्कर चक्रवर्ती, विमलेन्दु शेखर सिंह, विनय मिश्रा, रामचंद्र सिंह, प्रदीप सिन्हा, रामकृपाल कुमार, सुशील आचार्य, राजेन्द्र सिंह, हरिमोहन सिंह, चंदन ओझा, सौरभ सिंह, नवीन झा, सुनील सिंह आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola