जिप अध्यक्ष रीना कुमारी के खिलाफ सदस्यों की एकजुटता दिखायी

Updated:
विज्ञापन
जिप अध्यक्ष रीना कुमारी के खिलाफ सदस्यों की एकजुटता दिखायी

जिप अध्यक्ष रीना कुमारी के खिलाफ सदस्यों की एकजुटता दिखायी

विज्ञापन

लोहरदगा. जिला परिषद अध्यक्ष रीना कुमारी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर जिला परिषद सभागार में विशेष बैठक हुई. इसमें 18 सदस्यों में से 16 सदस्य, सभी प्रखंड प्रमुख और दो विधायक प्रतिनिधि मौजूद थे. सदस्यों ने कहा कि अध्यक्ष के नकारात्मक व्यवहार से जिले का विकास बाधित हो रहा है. इसी कारण अविश्वास प्रस्ताव लाया गया था. उपायुक्त द्वारा 24 सितंबर की तिथि तय की गयी थी, लेकिन अध्यक्ष ने 48 घंटे पूर्व ही त्यागपत्र सौंप दिया. इसके कारण प्रस्ताव स्थगित कर दिया गया. हालांकि, बैठक स्थगित करने की सूचना सदस्यों को समय पर नहीं मिली, जिससे सभी सदस्य सभागार पहुंचे. जानकारी मिलने पर उन्होंने कहा कि हम सभी एकजुट हैं और त्यागपत्र वापसी की स्थिति में भी अध्यक्ष को हटाने का काम करेंगे. बैठक के बाद उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए कहा गया कि नियम अनुसार बैठक स्थगित करने की सूचना 24 घंटे पूर्व देनी चाहिए थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. ज्ञापन में मांग की गयी कि अविश्वास प्रस्ताव की नयी तिथि शीघ्र तय की जाये. इस पर डीसी ने बताया कि त्यागपत्र पर कार्रवाई चल रही है और 15 दिनों के भीतर यदि अध्यक्ष त्यागपत्र वापस लेती हैं तो मतदान कराया जायेगा. बैठक में उपाध्यक्ष विनोद उरांव, सदस्य संदीप गुप्ता, सुखदेव उरांव, रूबी देवी, राजमणि उरांव, राधा तिर्की, गंगोत्री देवी, सातों प्रखंड प्रमुख और दोनों विधायक प्रतिनिधि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola