ePaper

स्वच्छ बिहार मिशन को लेकर बैठक, जनप्रतिनिधियों व जीविका दीदियों ने लिया स्वच्छता का संकल्प

Updated at : 25 Sep 2025 5:53 PM (IST)
विज्ञापन
स्वच्छ बिहार मिशन को लेकर बैठक, जनप्रतिनिधियों व जीविका दीदियों ने लिया स्वच्छता का संकल्प

बैठक के दौरान बीडीओ ने सभी उपस्थित लोगों को “स्वच्छ और सुंदर सुपौल” बनाने की शपथ दिलाई

विज्ञापन

राघोपुर.स्वच्छ बिहार मिशन के तहत गुरुवार को राघोपुर प्रखंड कार्यालय में राज्य जल एवं स्वच्छता मिशन की ओर से एक जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया. बैठक की अध्यक्षता बीडीओ ओमप्रकाश ने की. इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, जीविका दीदियां, पंचायत सफाई कर्मी और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे. बैठक के दौरान बीडीओ ने सभी उपस्थित लोगों को “स्वच्छ और सुंदर सुपौल” बनाने की शपथ दिलाई. उन्होंने कहा कि राज्य जल एवं स्वच्छता समिति के निर्देशानुसार प्रखंड स्तर पर यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसके तहत जनप्रतिनिधि, कर्मचारी और जीविका समूह की महिलाएं गांव-गांव जाकर लोगों को स्वच्छता के महत्व से अवगत करा रही हैं. बीडीओ कहा कि बेहतर स्वास्थ्य, जीवन स्तर में सुधार और मृत्यु दर में कमी जैसी कई महत्वपूर्ण बातें सीधे तौर पर स्वच्छता से जुड़ी हुई हैं. उन्होंने सभी लोगों से अपील की कि वे न केवल अपने घर को, बल्कि आसपास के वातावरण को भी स्वच्छ रखें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें. बैठक के बाद अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों ने सामूहिक रूप से प्रखंड परिसर की सफाई की. इस श्रमदान के जरिए लोगों को स्वच्छता का सीधा संदेश दिया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते जनप्रतिनिधियों ने कहा कि स्वच्छता अभियान तभी सफल होगा जब हर व्यक्ति अपने घर और आसपास को साफ-सुथरा रखने की आदत विकसित करेगा. उन्होंने कचरे को डस्टबिन में डालने और समुदाय में स्वच्छता की संस्कृति को बढ़ावा देने पर जोर दिया. इस मौके पर प्रो कमल यादव, सचिन माधोगड़िया, उमेश गुप्ता, जीविका बीपीएम संतोष कुमार सहित बड़ी संख्या में जीविका दीदियां और महिलाएं मौजूद रही. सभी ने एक स्वर में स्वच्छता को जीवन का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया. कार्यक्रम का समापन “स्वच्छ सुपौल, स्वस्थ सुपौल” के नारों के साथ हुआ, जिसमें पूरे प्रखंड को स्वच्छ और सुंदर बनाने का दृढ़ संकल्प लिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन