ePaper

मैक्लुस्कीगंज रेलवे फाटक बना परेशानी का सबब, आरओबी निर्माण की मांग

Updated at : 31 Aug 2025 7:06 PM (IST)
विज्ञापन
मैक्लुस्कीगंज रेलवे फाटक बना परेशानी का सबब, आरओबी निर्माण की मांग

रेलवे फाटक बंद रहने से वाहनों की लंबी जाम में फंसते हैं लोग

विज्ञापन

मैक्लुस्कीगंज. मैक्लुस्कीगंज रेलवे फाटक गेट ज्यादातर समय बंद रहने व रोड ओवरब्रिज नहीं बनने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. कई बार रेल के गुजरने के बाद भी टेक्निकल फॉल्ट रहने से काफी देर तक गेट नहीं खुलता है, जिससे स्कूल बस, राहगीरों सहित एम्बुलेंस देर तक फंसे रह जाते हैं. जानकारी के अनुसार मुख्य पथ पर बने रेलवे फाटक नंबर 8/ए/टी पर इंटर लॉकिंग गेट है. रविवार, सोमवार, बुधवार व शुक्रवार को मैक्लुस्कीगंज में ही साप्ताहिक बाजार रहने से भीड़ ज्यादा रहती है. फाटक बंद रहने से वाहनों की लंबी जाम में राहगीर अक्सर फंस जाते हैं. राजधर साइडिंग के लिए रैक लगने पर लगभग आधा घंटा तक फाटक बंद रहता है. किसी तरह से गेट खुलता भी है, तो आमने-सामने जाने वालों की कतार रहती है. किसी तरह जाम को हटाया जाता. यह रोज का नजारा है. ज्ञात हो कि मैक्लुस्कीगंज पर्यटन स्थल के साथ साथ एजुकेशन हब के नाम से भी विख्यात है, पूरे राज्य से छात्र गंज में रह कर पठन-पाठन का कार्य करते हैं. उधर मुख्य पथ रहने से एम्बुलेंस का भी आवागमन होता रहता है. बराबर रेलवे फाटक जाम रहने से सभी वर्ग के लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा है. मैक्लुस्कीगंज एवं आसपास के ग्रामीणों संग शिक्षाविद जल्द से जल्द रोड ओवर ब्रिज बनाने की मांग की है.

रेलवे फाटक बंद रहने से वाहनों की लंबी जाम में फंसते हैं लोग

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ROHIT KUMAR MAHT

लेखक के बारे में

By ROHIT KUMAR MAHT

ROHIT KUMAR MAHT is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola