जिला जज व न्यायिक पदाधिकारियों ने पौधारोपण कर लिया पर्यावरण रक्षा का संकल्प

Published by : VIKASH KUMAR Updated At : 13 Feb 2026 3:38 PM

विज्ञापन

=व्यवहार न्यायालय में पौधा संरक्षण दिवस का हुआ आयोजन, सेंट्रल पार्क में लगे पौधे भभुआ सदर. जिला व सत्र न्यायाधीश अनुराग की अध्यक्षता में शुक्रवार को न्यायिक अधिकारी कॉलोनी स्थित

विज्ञापन

=व्यवहार न्यायालय में पौधा संरक्षण दिवस का हुआ आयोजन, सेंट्रल पार्क में लगे पौधे भभुआ सदर. जिला व सत्र न्यायाधीश अनुराग की अध्यक्षता में शुक्रवार को न्यायिक अधिकारी कॉलोनी स्थित सेंट्रल पार्क में पौधा संरक्षण दिवस का आयोजन किया गया. इस दौरान जिला जज सहित न्यायिक पदाधिकारियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण रक्षा का संकल्प लिया. पर्यावरण संरक्षण व सतत जीवनशैली के प्रति साझा प्रतिबद्धता के साथ आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य हरित विरासत को संजोना और प्रकृति के प्रति अपनी सामूहिक जिम्मेदारी को रेखांकित करना था. इस अवसर पर जिले के वरिष्ठ न्यायिक पदाधिकारियों की उपस्थिति रही. इसमें प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश अनुराग के साथ अपर जिला व सत्र न्यायाधीश अजीत मिश्रा, विनय प्रकाश तिवारी, आशुतोष कुमार सिंह, अनिल ठाकुर, धर्मेंद्र कुमार तिवारी, प्रमोद कुमार पांडेय, योगेश शरण त्रिपाठी, डॉ अरुण तिवारी और हर्षवर्धन मौजूद रहे. पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान सभी अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी व न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी भी उपस्थित रहे. अपने संबोधन में प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश ने स्पष्ट किया अन्य कार्यों के साथ-साथ प्रकृति की रक्षा करना हमारा परम नैतिक उत्तरदायित्व है. उन्होंने इस बात पर बल दिया कि आज पौधों की रक्षा करना ही वास्तव में कल के जीवन की रक्षा करना है. उपस्थित सभी न्यायिक पदाधिकारियों ने एक स्वर में यह संदेश दिया कि यह छोटा किंतु सार्थक प्रयास आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सुरक्षित और स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित करने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा. सेंट्रल पार्क में आयोजित इस कार्यक्रम ने यह संदेश प्रसारित किया कि न्यायपालिका न केवल कानून की रक्षा, बल्कि पर्यावरण के संवर्धन के प्रति भी पूरी तरह संवेदनशील और समर्पित है.

विज्ञापन
VIKASH KUMAR

लेखक के बारे में

By VIKASH KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola