Darbhanga News: वार्ता के लिए नहीं पहुंचे अधिकारी तो माले ने प्रखंड कार्यालय में जड़ दिया ताला

Updated:
विज्ञापन
Darbhanga News: वार्ता के लिए नहीं पहुंचे अधिकारी तो माले ने प्रखंड कार्यालय में जड़ दिया ताला

Darbhanga News:तीन दिनों से धरना-प्रदर्शन कर रहे माले व खेग्रामस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को प्रखंड कार्यालय के मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया.

विज्ञापन

Darbhanga News: मनीगाछी. सात सूत्री मांगों को लेकर प्रखंड मुख्यालय पर तीन दिनों से धरना-प्रदर्शन कर रहे माले व खेग्रामस कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को प्रखंड कार्यालय के मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया. इस दौरान किसुन पंडित, जानकी देवी, फूलो देवी, अशोक पासवान आदि ने बताया कि तीन दिनों से अपनी समस्या को लेकर प्रखंड मुख्यालय पर धरना दे रहे हैं, लेकिन न तो सीओ और न ही बीडीओ ने कोई सुधि ली है. तंग आकर प्रखंड कार्यालय के मुख्य द्वार पर तालाबंदी कर दी गयी है. शाम चार बजे तक किसी तरह की वार्ता नहीं हुई. इस दौरान कार्यकर्ता प्रशासन विरोधी नारे लगाते रहे. इस संबंध में फोन पर बीडीओ डीएल यादव ने बताया कि शुक्रवार को राघोपुर में होनेवाली सीएम के जनसंवाद कार्यक्रम में व्यस्तता के कारण वार्ता नहीं हो सकी है. वहां से लौटने पर उनलोगों की समस्याएं सुनकर समाधान का प्रयास किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Kumar

लेखक के बारे में

By Prabhat Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola