ePaper

लूटकांड का खुलासा : दो अपराधी गिरफ्तार

Updated at : 05 Sep 2025 9:15 PM (IST)
विज्ञापन
लूटकांड का खुलासा : दो अपराधी गिरफ्तार

कल्याण बिगहा थाना क्षेत्र अंतर्गत महुआतर पुल के पास बीते 2 सितम्बर को हुई लूटकांड की गुत्थी को पुलिस ने महज कुछ ही दिनों में सुलझा लिया है.

विज्ञापन

बिहारशरीफ. कल्याण बिगहा थाना क्षेत्र अंतर्गत महुआतर पुल के पास बीते 2 सितम्बर को हुई लूटकांड की गुत्थी को पुलिस ने महज कुछ ही दिनों में सुलझा लिया है. पुलिस ने घटना में शामिल दो कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार कर उनके पास से लूटा गया ई-रिक्शा एवं मोबाइल फोन बरामद कर लिया है. जानकारी के अनुसार ग्राम काको बिगहा, थाना दीपनगर निवासी संजीत कुमार (उम्र 18 वर्ष, पिता अनुष कुमार) से उस समय अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर ई-रिक्शा तथा उसका मोबाइल फोन छीन लिया जब वह महुआतर पुल से गुजर रहा था. घटना के बाद कल्याणबिगहा थाना में कांड दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया. पुलिस अधीक्षक नालंदा के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर-02, बिहारशरीफ) के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया. इस टीम ने डीआईयू नालंदा की तकनीकी सहायता और गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर लूटकांड में शामिल दोनों अपराधियों को दबोच लिया. गिरफ्तार अपराधियों में जय राम कुमार, पिता मंगल राम, थाना कल्याण बिगहा, प्रेम कुमार उर्फ टेनी, पिता अरविंद पासवान, पटेल मैरिज हॉल के पास, थाना हरनौत शामिल है.गिरफ्तार अपराधियों की निशानदेही पर पुलिस ने लूटा गया ई-रिक्शा एवं मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है. पुलिस के अनुसार, दोनों अपराधियों ने स्वीकारोक्ति बयान में घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है और उनके खुलासे के आधार पर अन्य फरार अभियुक्तों की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है. छापेमारी टीम में कल्याण बिगहा थानाध्यक्ष सुषमा कुमारी, थानाध्यक्ष नूरसराय रजनीश कुमार, डीआईयू प्रभारी आलोक कुमार, सअनि नन्द किशोर मंडल, धनंजय कुमार एवं सशस्त्र बल शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SANTOSH KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By SANTOSH KUMAR SINGH

SANTOSH KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola