शराब के साथ लिच्छवी एक्सप्रेस का पैंट्री कर्मी गिरफ्तार

Published by : CHANDAN Updated At : 01 Sep 2025 9:36 PM

विज्ञापन

शराब के साथ लिच्छवी एक्सप्रेस का पैंट्री कर्मी गिरफ्तार

विज्ञापन

मुजफ्फरपुर. दस लीटर विदेशी शराब के साथ लिच्छवी एक्सप्रेस के पैंट्री कर्मी सचिन चौधरी को गिरफ्तार किया गया है. वह बोचहां थाना के सहिला रामपुर गांव का रहने वाला है. काजीमोहम्मदपुर थाने की पुलिस ने रविवार की रात छापेमारी कर उसे माड़ीपुर पुल के पास से पकड़ा है. फिलहाल उसे थाने पर रख कर पूछताछ की जा रही है. पुलिस की पूछताछ में उसने बताया है कि यह शराब दिल्ली के आनंद विहार से लेकर आ रहा था. जंक्शन पर उतरने के बाद वह पैदल और छुपकर माड़ीपुर की ओर जा रहा था. इसी बीच पुलिस को इसकी भनक लग गई. जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ा. तलाशी के दौरान उसके पास से शराब बरामद होने के बाद उसे गिरफ्तार कर अपने साथ थाने ले गई. थानेदार जय प्रकाश ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की कवायद की जा रही है. पूछताछ के दौरान पकड़े कर्मी ने पुलिस को बताया कि वह अपने एक दोस्त की शादी के लिए यह शराब लाया था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
CHANDAN

लेखक के बारे में

By CHANDAN

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola