ePaper

कोल्ड डे की चपेट में जिला <bha>;</bha> पांच डिग्री लुढ़का पारा, दो दिन राहत नहीं

Updated at : 19 Dec 2025 7:39 PM (IST)
विज्ञापन
कोल्ड डे की चपेट में जिला <bha>;</bha> पांच डिग्री लुढ़का पारा, दो दिन राहत नहीं

माधव 6 व 7
सर्द मौसम
-ठिठुरन व घने कोहरे से मुसीबत

48 घंटे तक कोल्ड डे बना रहेगा

-मौसम विभाग ने किया अलर्ट

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर
उत्तर बिहार के जिलों

विज्ञापन

माधव 6 व 7

सर्द मौसम

-ठिठुरन व घने कोहरे से मुसीबत

48 घंटे तक कोल्ड डे बना रहेगा

-मौसम विभाग ने किया अलर्ट

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

उत्तर बिहार के जिलों में कड़ाके की ठंड व पछुआ के मेल ने जनजीवन को प्रभावित किया है. शुक्रवार को दिन के तापमान में अचानक पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई. इसने पूरे क्षेत्र को कोल्ड डे की चपेट में ला दिया. सुबह से शाम तक छायी धुंध व घने कोहरे से धूप नहीं दिखायी पड़ी. इससे लोग दिन भर ठिठुरते रहे. मौसम विभाग का अलर्ट है कि अगले दो दिन ऐसे ही बने रहेंगे. मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 15.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो इस मौसम के सामान्य औसत से 7.1 डिग्री कम है. वहीं, न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. दिन भर धूप न निकलने व वायुमंडल के ऊपरी हिस्से से आ रही ठंडी हवाओं के कारण शाम होते ही कनकनी और बढ़ गयी. सड़कों पर विजिबिलिटी कम होने के कारण वाहनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लगा रहा.

20 दिसंबर के बाद मिल सकती है राहत

मौसम विज्ञान विभाग के 20 से 24 दिसंबर तक के पूर्वानुमान के अनुसार, उत्तर बिहार के जिलों में अभी हल्के बादल छाये रहेंगे. 20 दिसंबर के बाद स्थिति में आंशिक सुधार हो सकता है.अगले चार दिन अधिकतम तापमान 18 से 22 डिग्री व न्यूनतम 12 से 13 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. वर्तमान में 3 से 5 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पछुआ चल रही है, लेकिन 22 दिसंबर के आसपास हवा का रुख बदलकर पुरवा होने की संभावना है.

डॉक्टरों की सलाह, बरतें सावधानी

अचानक बढ़ी इस ठंड को देखते हुए डॉक्टरों ने बच्चों व बुजुर्गों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है. अस्पताल में सर्दी-खांसी व सांस के मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है. कृषि विशेषज्ञों ने भी किसानों को सलाह दी है कि वे पाले से फसलों को बचाने के लिए उचित प्रबंधन करें. फिलहाल, अगले 48 घंटे उत्तर बिहार के लिए चुनौतीपूर्ण बने रहेंगे.

ऑयल फिल्ड रूम हीटर डिमांड में डी30शहर के बाजार में गीजर व हीटर की डिमांड बढ़ गयी है. इस बार ऑयल फिल्ड रूम हीटर की मांग अधिक है. इसका कारण यह है कि इसके जलने पर ऑक्सीजन कम नहीं होता और कमरे में नमी बनी रहती है. इस कारण लोग इसे ज्यादा पसंद कर रहे हैं. खासकर कमरा बंद कर हीटर जलाने वाले इसकी खरीदारी कर रहे हैं. दुकानदारों का कहना है कि इस बार बाजार में यह नया हीटर आया है. हीटर को सॉकेट से लगाने के बाद हीटिंग एलिमेंट गर्म होते हैं और उस तेल को गर्म करते हैं. यह गर्म तेल हीटर के धातु के कॉलम में घूमता है और धीरे-धीरे पूरे कमरे की हवा को गर्म कर देता है. हीटर बंद करने पर इसका तेल ठंडा होता है. इस कारण कमरे का तापमान अधिक समय तक गर्म रहता है. इस हीटर के अलावा 15 लीटर के गीजर की अधिक डिमांड है. दो दिनों से दोनों उत्पादों की बिक्री में तेजी आयी है. चैंबर ऑफ कॉमर्स के महामंत्री प्रमोद कुमार जाजोदिया कहते हैं कि हीटर की मांग गीजर से अधिक है. बुजुर्ग व बच्चे वाले घरों में हीटर की खरीदारी अधिक हो रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
LALITANSOO

लेखक के बारे में

By LALITANSOO

LALITANSOO is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola