किसानों के बीच मकई व सरसों का बीज वितरण शुरू

Updated:
विज्ञापन

फतेहपुर. जिला कृषि कार्यालय की ओर से बिरसा फसल विस्तार अंतर्गत किसानों के लिए रबी फसल का बीज उपलब्ध कराया गया है. जानकारी के अनुसार, कुल 12.80 क्विंटल मकई डीएमआरएच

विज्ञापन

फतेहपुर. जिला कृषि कार्यालय की ओर से बिरसा फसल विस्तार अंतर्गत किसानों के लिए रबी फसल का बीज उपलब्ध कराया गया है. जानकारी के अनुसार, कुल 12.80 क्विंटल मकई डीएमआरएच 1308 प्रभेद और 5 क्विंटल सरसों पीएम 32 सीएस 1 प्रभेद का बीज भेजा गया है. किसानों के बीच इन बीजों का वितरण पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर किया जा रहा है. डीएओ लव कुमार ने बताया कि यह पहल किसानों को गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की गयी है, ताकि वे बेहतर उत्पादन प्राप्त कर सके. कहा कि फतेहपुर प्रखंड के इच्छुक किसान निशुल्क बीज प्राप्त करने के लिए अपने आधार कार्ड और मोबाइल नंबर के साथ प्रखंड कृषि कार्यालय पहुंचें. वहीं बीटीएम हिमांशु कुमार दास ने बताया कि सरकार की ओर से यह योजना किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
जियाराम मुर्मू

लेखक के बारे में

By जियाराम मुर्मू

मैं जियाराम मुर्मू वर्ष 2009 से प्रभात खबर, जामताड़ा से जुड़ा हुआ हूं. मैं विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों की जनमुद्दे जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य, प्रशासन, ग्रामीण विकास सहित ग्रामीणों की समस्याओं को लगातार उठा रहा हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola