खूंटी क्रिकेट एकेडमी नौ विकेट से विजयी

प्रतिनिधि, खूंटी : खूंटी जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित ए डिवीजन क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को खूंटी क्रिकेट एकेडमी और वीर बिरसा क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया.
प्रतिनिधि, खूंटी : खूंटी जिला क्रिकेट एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित ए डिवीजन क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को खूंटी क्रिकेट एकेडमी और वीर बिरसा क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया. जिसमें खूंटी क्रिकेट एकेडमी ने नौ विकेट से मैच जीत लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए वीर बिरसा क्रिकेट अकादमी 114 रन पर ऑलआउट हो गयी. जिसमें सर्वाधिक सरवन कुमार ने 54 रन, अमर कुमार 20, सुमित कुमार 12 रन का योगदान दिया. गेंदबाजी में खूंटी क्रिकेट एकेडमी की ओर से अभिषेक सहदेव ने पांच, सतीश मुंडा ने तीन और रूपेश लिंडा ने एक विकेट लिये. लक्ष्य का पीछा करने उतरी खूंटी क्रिकेट एकेडमी की टीम ने एक विकेट के नुकसान पर 11 ओवर दो बॉल पर 115 रन बना लिये. जिसमें सर्वाधिक सत्यम कुमार ने नाबाद 78 रन बनाये. वहीं मनीष कुमार ने 25 रन का योगदान दिया. गेंदबाजी में वीर बिरसा की ओर से धनराज कुमार ने एक विकेट लिया. इस मैच का प्लेयर ऑफ द मैच अभिषेक सहदेव को राजू बड़ाइक ने पुरस्कृत किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




