शारदीय दुर्गापूजा कमेटी के अध्यक्ष बने कामेश्वर

Updated:
विज्ञापन
शारदीय दुर्गापूजा कमेटी के अध्यक्ष बने कामेश्वर

दुर्गापूजा को लेकर बरकाकला शिव मंदिर प्रांगण में शुक्रवार को ग्रामीणों की बैठक हुई.

विज्ञापन

इचाक. दुर्गापूजा को लेकर बरकाकला शिव मंदि�� प्रांगण में शुक्रवार को ग्रामीणों की बैठक हुई. अध्यक्षता वासुदेव महतो और संचालन बसंत नारायण मेहता ने किया. बैठक में दुर्गापूजा शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का निर्णय लिया गया. पूजा समिति का गठन किया गया. कामेश्वर प्रसाद मेहता उर्फ कारु को अध्यक्ष, सचिव महेंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष धीरज रजक, उप सचिव इंद्रदेव प्रसाद मेहता एवं कोषाध्यक्ष अजीत प्रसाद मेहता को चुना गया. वहीं संरक्षक सुरेन्द्र प्रसाद मेहता, अनिल राणा, संतोष प्रसाद मेहता, वीरेंद्र प्रसाद मेहता, अर्जुन प्रसाद मेहता के अलावा कई सक्रिय सदस्य को शामिल किया गया है. पूजा पंडाल की सजावट, भक्ति संगीत कार्यक्रम, सुरक्षा व्यवस्था और प्रसाद वितरण की जिम्मेदारियों पर भी चर्चा की गयी. बैठक में रामेश्वर महतो, अरविंद मेहता,अजय मेहता,महेंद्र प्रसाद मेहता, खिरोधर साव,महेंद्र प्रजापति, देवव्रत रजक समेत दर्जनों ग्रामीण शामिल थे. आर्यन डीएवी मॉडर्न पब्लिक स्कूल मना शिक्षक दिवस टाटीझरिया. आर्यन डीएवी मॉडर्न पब्लिक स्कूल झरपो में शुक्रवार को शिक्षक दिवस मनाया गया. मौके पर छात्र-छात्राओं ने विद्यालय को सजाया. मौके पर प्रिंसिपल सुधीर कुमार ने कहा कि गुरु शिष्य का रिश्ता प्राचीनकाल से चलते रहा है और आज भी यह कायम है. उन्होंने शिक्षक दिवस की महत्ता एवं गुरु शिष्य के रिश्तों का व्याख्यान किया. मौके पर शिक्षक रंजन प्रसाद, मनीष कुमार, रवि कुमार, ममता कुमारी, खुशी कुमारी, कविता कुमारी, नेहा कुमारी, विनिता कुमारी आदि मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vikash Nath

लेखक के बारे में

By Vikash Nath

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola