कांवर लेकर देवघर जा रहे संसद सह अभिनेता मनोज तिवारी का स्वागत

Updated:
विज्ञापन
कांवर लेकर देवघर जा रहे संसद सह अभिनेता मनोज तिवारी का स्वागत

मुंगेर. श्रावणी मेला को लेकर कांवर यात्रा कर रहे दिल्ली सांसद सह भोजपुरी फिल्म अभिनेता मनोज तिवारी का कमराय सूचना केंद्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया. सांसद सह भोजपुरी

विज्ञापन

मुंगेर. श्रावणी मेला को लेकर कांवर यात्रा कर रहे दिल्ली सांसद सह भोजपुरी फिल्म अभिनेता मनोज तिवारी का कमराय सूचना केंद्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया. सांसद सह भोजपुरी गायक मनोज तिवारी ने बताया कि 30 साल पहले वह सात बार पैदल यात्रा कांवर यात्रा कर चुके हैं. जिसमें 1989 से 1995 तक कांवड़ यात्रा किया. 1996 में भोजपुरी स्टार बनने के बाद जब अजगैवी नाथ सुल्तानगंज गंगा घाट में स्नान कर कांवड़ यात्रा शुरू किया तो रास्ते में कांवरियों का काफी स्नेह और प्यार मिला. उन्होंने कहा कि सुल्तानगंज का नाम अजगैवी नाथ होना चाहिए और श्रावणी मेले को राष्ट्रीय मेल का दर्जा होना चाहिए. बिहार सरकार कांवरियों के लिए अच्छी व्यवस्था की है. यात्रा की रिपोर्ट केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार को भी देंगे. उन्होंने कहा कि भारत की सेना ऐसे ही पाकिस्तान का मिसाइल उड़ते रहे और ऑपरेशन सिंदूर सफल होता रहे. यही मेरी मन्नत है. मौके पर कुणाल चौधरी, सुधांशु कुमार सिंह, चंद्रशेखर शर्मा, विजय शंकर उपाध्याय, बंटी सिंह, डॉ मुकेश कुमार सिंह आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राणा गौरी शंकर

लेखक के बारे में

By राणा गौरी शंकर

राणा गौरी शंकर प्रिंट माध्यम में 32 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक आज से की. अभी प्रभात खबर के मुंगेर कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola