कांग्रेसियों ने पंडित नेहरू को 60वीं पुण्यतिथि पर किया याद

Updated at : 27 May 2024 4:55 PM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेसियों ने पंडित नेहरू को 60वीं पुण्यतिथि पर किया याद

पाकुड़ नगर. जिला कांग्रेस कार्यालय में देश के प्रथम प्रधान मंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की 60वीं पुण्यतिथि मनायी गयी. कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीकुमार सरकार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनके

विज्ञापन

पाकुड़ नगर. जिला कांग्रेस कार्यालय में देश के प्रथम प्रधान मंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की 60वीं पुण्यतिथि मनायी गयी. कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीकुमार सरकार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर बारी-बारी से माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित की. जिला अध्यक्ष श्री सरकार ने कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित नेहरू दूर दृष्टि वाले प्रधानमंत्री थे, जब उन्होंने देश की बागडोर संभाली थी, उस समय देश के सामने कई तरह की चुनौतियां थीं, जिसका सामना करते हुए उन्होंने देश को प्रगति के पथ पर अग्रसर किया. उन्होंने देश को नई दिशा दी. भारत को एक अग्रणी देश बनाने की नींव डाली. देश में उद्योगों का जाल बिछाया. मौके पर मनसारूल हक, रामविलास महतो, मुजिबुर रहमान आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola