Jamshedpur News : स्वर्ण व्यवसायी से लूट में गिरफ्तार दोनों युवक भेजे गये जेल, लूटकांड के मास्टर माइंड संजीव मिश्रा की तलाश में जुटी पुलिस

Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन

गिरफ्तार रफीक पर 17 और निरंजन पर दर्ज है सात केस

वारदात को अंजाम देने से चार दिन पूर्व से कर रहे थे रेकी

Jamshedpur News :
चाकुलिया पुराना बाजार निवासी स्वर्ण

विज्ञापन

गिरफ्तार रफीक पर 17 और निरंजन पर दर्ज है सात केस

वारदात को अंजाम देने से चार दिन पूर्व से कर रहे थे रेकी

Jamshedpur News :

चाकुलिया पुराना बाजार निवासी स्वर्ण व्यवसायी अरुण नंदी उर्फ खोकन नंदी से हुई डेढ़ किलो सोने की लूट मामले में पुलिस जुगसलाई के संजीव मिश्रा की तलाश में जुटी है. संजीव मिश्रा ने ही स्वर्ण कारोबारी अरुण नंदी की जानकारी शातिर अपराधी मो. रफीक और निरंजन गौड़ को दी थी. वारदात को अंजाम देने के चार दिन पूर्व से तीनों स्वर्ण कारोबारी अरुण नंदी की रेकी कर रहे थे. सोमवार को वारदात को अंजाम देने के बाद तीनों साथ में भागे. लेकिन रास्ते में संजीव मिश्रा बाइक से उतर कर फरार हो गया, जबकि कपाली निवासी शातिर बदमाश मो. रफीक और बागबेड़ा ट्रैफिक कॉलोनी निवासी निरंजन गौड़ बाइक से पश्चिम बंगाल की ओर भागने के क्रम में पकड़ा गया.

चाकुलिया थाना प्रभारी ने बाइक से पीछा कर दो आरोपियों को दबोचा

बुधवार को केस का उद्भेदन करते हुये ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने पत्रकारों को बताया कि स्वर्ण कारोबारी अरुण नंदी के साथ लूटपाट के बाद चाकुलिया थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बेहतर कार्य किया. बदमाशों का पीछा थाना प्रभारी ने बाइक से ही किया और उन्हें दबोच भी लिया. गिरफ्तार युवकों के पास से लूटे गये सारे आभूषण के अलावा लूटकांड में इस्तेमाल की गयी चाकू, एक देसी कट्टा , निरंजन गौड़ का मोबाइल और स्पलेंडर बाइक (जेएच05डीएन 8350) बरामद की गयी है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार मो. रफीक पर 17 और निरंजन गौड़ पर सात केस अलग- अलग थाना में दर्ज है. इस मामले में फरार युवक की तलाश की जा रही है. फरार युवक ने ही लूटकांड की साजिश रची थी.

औरंगाबाद के रफीगंज का रहने वाला मो. रफीक

गिरफ्तार मो. रफीक के खिलाफ बिहार और झारखंड में कई केस दर्ज है. मूलरूप से वह बिहार के औरंगाबाद जिले के रफीगंज का रहने वाला है. बागबेड़ा में रहकर टेंपो चलाने का काम करता था. बुधवार को पूछताछ के बाद दोनों को घाटशिला जेल भेज दिया गया है. मालूम हो कि गत सोमवार को चाकुलिया पुराना बाजार में स्वर्ण व्यवसायी अरुण नंदी से बाइक सवार तीन बदमाशों ने करीब डेढ़ करोड़ का सोना व 1.55 लाख रुपये नगद लूट लिया था.

आर्म्स एक्ट का केस दर्ज

इधर, देसी कट्टा के साथ पकड़े जाने पर चाकुलिया थाना में थाना प्रभारी संतोष कुमार के बयान पर गिरफ्तार मो. रफीक, निरंजन गौड़ और संजीव मिश्रा के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है. हालांकि पुलिस ने बुधवार को मो. रफीक और निरंजन को लूटकांड के मामले में जेल भेजा है. बाद में पुलिस उन्हें रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola