Jamshedpur News : एमजीएम अस्पताल के इएनटी ओटी का नल और पाइप ले गये चोर, विभाग बना तालाब
Updated at : 05 Mar 2025 1:01 AM (IST)
विज्ञापन

<P><H2>इएनटी व नेत्र रोग विभाग का ओटी बंद, ऑक्सीजन लीक से बढ़ा खतरा</H2></P><H2></H2><H2>Jamshedpur News :</H2> साकची स्थित एमजीएम अस्पताल के ईएनटी ऑपरेशन थिएटर (ओटी) में सोमवार रात चोरी की बड़ी
विज्ञापन
इएनटी व नेत्र रोग विभाग का ओटी बंद, ऑक्सीजन लीक से बढ़ा खतरा
Jamshedpur News :
साकची स्थित एमजीएम अस्पताल के ईएनटी ऑपरेशन थिएटर (ओटी) में सोमवार रात चोरी की बड़ी घटना सामने आयी. चोरों ने ईएनटी और नेत्र विभाग के ओटी परिसर में लगे शौचालय, वॉशरूम और किचन के छह से अधिक नल और पाइप की चोरी कर ली. साथ ही पीजी रूम और अन्य कमरों के दरवाजे तोड़कर वहां से भी नल और पाइप निकाल ले गये. चोरी के कारण रातभर पानी बहता रहा, जिससे ओटी का बरामदा पानी से भर गया और नीचे के वार्ड में भी पानी टपकने लगा. इतना ही नहीं, चोरों ने सेंट्रलाइज्ड ऑक्सीजन पाइप काटने की कोशिश की, जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गया और ऑक्सीजन लीक होने लगी. सुरक्षा कारणों से मंगलवार को इएनटी और नेत्र विभाग का ओटी बंद कर दिया गया. इस वजह से एक भी ऑपरेशन नहीं हो सका.इएनटी विभागाध्यक्ष डॉ. संजय कुमार ने बताया कि घटना की सूचना अधीक्षक को दी गयी है. ऑक्सीजन लीक गंभीर मामला है. बुधवार तक मरम्मत नहीं हुई तो ओटी शुरू करना संभव नहीं होगा. इधर, एमजीएम प्रबंधन ने साकची थाना में अज्ञात के खिलाफ चोरी की शिकायत दर्ज करायी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




