ePaper

साफ-सफाई की आदत अपनी दिनचर्या में शामिल करें : डॉ ताराचंद

Updated at : 25 Sep 2025 11:09 PM (IST)
विज्ञापन
साफ-सफाई की आदत अपनी दिनचर्या में शामिल करें : डॉ ताराचंद

साफ-सफाई की आदत अपनी दिनचर्या में शामिल करें : डॉ ताराचंद

विज्ञापन

लोहरदगा़ स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत उपायुक्त डॉ ताराचंद के नेतृत्व में समाहरणालय मैदान की साफ-सफाई को लेकर एक दिन, एक घंटा श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान उपायुक्त, जिला के पदाधिकारी, कर्मचारी और नगर परिषद के सफाई कर्मियों ने मिलकर मैदान की सफाई की और स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाई. उपायुक्त ने कहा कि सभी को सप्ताह में कम से कम दो घंटे और वर्ष में कम से कम 100 घंटे अपने आसपास के क्षेत्र की सफाई में लगाना चाहिए. जिस तरह हम अपने घरों को साफ करते हैं, उसी तरह अपने आसपास के क्षेत्र की सफाई भी हमारी जिम्मेदारी है. उन्होंने होटल संचालकों को निर्देश दिया कि वे अपने अपशिष्ट न फेंकें और आसपास के कचरे की सफाई सुनिश्चित करें. ओपन जिम का निरीक्षण : उपायुक्त ने समाहरणालय मैदान में निर्मित ओपन जिम का भी निरीक्षण किया और संबंधित पदाधिकारी को खराब उपकरणों की मरम्मत कराने के निर्देश दिये. कार्यक्रम में अपर समाहर्ता जितेंद्र मुंडा, आइटीडीए परियोजना निदेशक सुषमा नीलम सोरेंग, सांसद के निजी सचिव आलोक साहू, जिला परिवहन पदाधिकारी जया शंखी मुर्मू, भूमि सुधार उपसमाहर्ता सुजाता कुजूर, नगर परिषद प्रशासक मुक्ति किड़ो, जिला पशुपालन पदाधिकारी रमेश उरांव, जिला आपूर्ति पदाधिकारी मनीष कुमार, श्रम अधीक्षक सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी और कर्मचारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHAILESH AMBASHTHA

लेखक के बारे में

By SHAILESH AMBASHTHA

SHAILESH AMBASHTHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola