ePaper

शिक्षक दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया उद्घाटन

Updated at : 05 Sep 2025 6:16 PM (IST)
विज्ञापन
शिक्षक दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया  उद्घाटन

शिक्षक दिवस पर चौसा प्रखंड अंतर्गत लौआलगान के लाल जी साह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के निकट शुक्रवर को एक्साइलेन्ट कोचिंग सेंटर में सांस्कृतिक कार्यक्रम सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

चौसा. शिक्षक दिवस पर चौसा प्रखंड अंतर्गत लौआलगान के लाल जी साह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के निकट शुक्रवर को एक्साइलेन्ट कोचिंग सेंटर में सांस्कृतिक कार्यक्रम सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इसमें मुख्य अतिथि सीओ शशिकांत यादव व स्वच्छता पर्यवेक्षक संजय कुमार ने सम्मिलित रूप से फीता कटकर उद्घाटन किया, जबकि डायरेक्टर विकास कुमार के द्वारा अतिथि को शॉल से सम्मानित किया गया. वहीं कोचिंग के छात्र-छात्राओं की ओर से गीत व नृत्य प्रस्तुत किया गया. स्वच्छता से संबंधित प्रदर्शन हर घर से कचरा उठाव से संबंधित नाटक का प्रदर्शन किया गया. वही सीओ शशिकांत यादव ने बच्चों को गुरु के प्रति हमेशा सम्मान व भाव रखने को कहा. उन्होंने अनुशासन व सामाजिकता पर भी बल दिया. बच्चों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देते कहा कि हमें याद रखनी चाहिये कि जो भी ज्ञान मिला वह सम्माननीय है. मौके पर डायरेक्टर विकास कुमार ने बताया कि कोचिंग में बच्चे को उच्च शिक्षा देने के लिए पहली प्राथमिकता रहेगी. मौके पर शिक्षक राजू कुमार, मिथुन कुमार, मुकेश कुमार, ग्रामीण मुकेश पंडित, मंटु पंडित, कैलाश पंडित, संजय शर्मा, नीरज कुमार, स्वच्छता पर्यवेक्षक राहुल यादव, नित्यनंद कुमार, घनश्याम शर्मा, अंकित कुमार, रणवीर कुमार, आरती देवी,पप्पू राय, प्रमोद यादव सहित सैकड़ों लोगों उपस्थित थे. वहीं कन्या मवि चौसा, उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय लक्ष्मीनियां, सहित विभिन्न विद्यालयों में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्रधानाध्यापक हकीमउद्दीन ने की. मौके पर शिक्षक संजय कुमार सुमन, प्रतिभा गुप्ता, विंदु कुमारी, शुभम कुमारी, रेहाना खातून, प्रीति कुमारी, हन्नान आलम, कार्यपालक सहायक अमरजीत कुमार समेत दर्जनों बच्चे उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Kumar Ashish is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola