मनिहारी काॅलेज में कमरा का किया उद्घाटन

मनिहारी काॅलेज में कमरा का किया उद्घाटन
मनिहारी पूर्व राज्यसभा सांसद डाॅ अहमद अशफाक करीम ने रामेश्वर यादव मनिहारी काॅलेज में कमरा का उद्घाटन किया. राज्यसभा सांसद के अनुशंसा पर मुख्यमंत्री क्षेत्र विकास योजनान्तर्गत 19 लाख 92 हजार सात सौ रूपये से दो कमरा का निर्माण हुआ. काॅलेज कर्मियों, अभिभावकों व छात्रों ने पूर्व राज्यसभा सांसद डाॅ अहमद अशफाक करीम को कमरा निर्माण के लिए धन्यवाद दिया. पूर्व सांसद ने कहा कि काॅलेज को कमरा का जरूरत थी. काॅलेज के प्राचार्य समेत अन्य कर्मी मेरे पास आए थे. कमरा निर्माण कराने की मांग किये थे. राज्यसभा सांसद कोष से निर्माण हुआ. काॅलेज कमेटी पूर्व सचिव सब्बीर हुसैन, जदयू प्रखंड अध्यक्ष नंदकिशोर यादव, नगर जदयू अध्यक्ष प्रकाश मौआर, प्रभारी प्राचार्य प्रो नित्यानंद मंडल, पूर्व प्राचार्य प्रो निरानंद मिश्रा, प्रो मनोज यादव, प्रो जावेद अख्तर खान, प्रो गोपाल कृष्ण यादव, प्रो विरेन्द्र सिंह, प्रो मनिराम यादव, प्रो नागेन्द्र निराला, प्रो निरंजन यादव, प्रो उज्जवल सिन्हा, दिलबर पासवान आदि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




