शांति भंग करने की कोशिश की तो बख्शे नहीं जाएंगे, थानाध्यक्ष

Updated at : 24 Sep 2025 7:31 PM (IST)
विज्ञापन
शांति भंग करने की कोशिश की तो बख्शे नहीं जाएंगे, थानाध्यक्ष

शांति भंग करने की कोशिश की तो बख्शे नहीं जाएंगे, थानाध्यक्ष

विज्ञापन

दुर्गापूजा को लेकर पुलिस ने नकाला फ्लैग मार्च, कहा हुड़दंगियों पर होगी कार्रवाई कोढ़ा दुर्गापूजा को लेकर कोढ़ा थाना प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद हो गया है. शांति व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए बुधवार को पुलिस-प्रशासन ने क्षेत्र में फ्लैग मार्च निकाला. अगुवाई कोढ़ा थानाध्यक्ष सुजीत कुमार ने की. उनके साथ सर्किल इंस्पेक्टर उमेश कुमार, अपर थानाध्यक्ष कुणाल कुमार, एसआई मनु कुमार ओझा, विवेक कुमार समेत थाना परिषद के सभी कर्मी और प्रशासनिक दल-बल शामिल रहे. फ्लैग मार्च थाना परिसर से शुरू होकर मुख्य बाजार, दुर्गास्थान और नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न मार्गों से होते हुए संपन्न हुआ. थानाध्यक्ष सुजीत कुमार ने बताया कि पूजा पंडालों, मेलों और भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में सुरक्षा बल की विशेष तैनाती की गई है. उन्होंने साफ कहा कि उपद्रवियों और शराबियों पर कड़ी कार्रवाई होगी. शांति भंग करने की कोशिश करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जायेगा. इसी क्रम में सर्किल इंस्पेक्टर उमेश कुमार ने बताया कि सुरक्षा व्यवस्था के तहत पुलिस की गश्ती बढ़ा दी गई है. अपर थानाध्यक्ष कुणाल कुमार ने कहा कि यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है. ताकि श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

RAJKISHOR K is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola