सोना खरीदना पड़ेगा भारी, 6% से बढ़कर सीधा 15% हुआ इंपोर्ट टैक्स

Published by :Soumya Shahdeo
Updated at :13 May 2026 8:46 AM
विज्ञापन
Gold Import Duty Hike

Gold Import Duty Hike (Photo: Canva)

Gold Import Duty Hike: केंद्र सरकार ने सोने और चांदी पर इंपोर्ट ड्यूटी को 6% से बढ़ाकर 15% कर दिया है. टैक्स में हुई इस बढ़ोतरी से अब घरेलू बाजार में गहनों की कीमतें काफी बढ़ जाएंगी.

विज्ञापन

Gold Import Duty Hike: केंद्र सरकार ने बुधवार, 13 मई को सोने और चांदी के इंपोर्ट पर लगने वाले टैक्स में भारी बढ़ोतरी कर दी है. सरकार ने इंपोर्ट टैरिफ को 6% से बढ़ाकर सीधा 15% कर दिया है. इस फैसले का सीधा असर आने वाले दिनों में सर्राफा बाजार में दिखेगा.

सरकार ने क्यों लिया यह बड़ा फैसला?

भारत अपनी सोने की जरूरत का बड़ा हिस्सा विदेशों से खरीदकर पूरा करता है. इसके लिए सरकार को भारी मात्रा में विदेशी मुद्रा (Foreign Exchange) खर्च करनी पड़ती है, जिससे देश का चालू खाता घाटा (CAD) बढ़ जाता है. रुपया भी लगातार गिर रहा है और डॉलर के मुकाबले नए निचले स्तरों को छू रहा है. सरकार चाहती है कि लोग सोना कम खरीदें ताकि देश का पैसा बाहर न जाए और रुपये को मजबूती मिले. इसी को देखते हुए 10% बेसिक कस्टम ड्यूटी और 5% एग्री इन्फ्रा सेस (AIDC) लगाया गया है. 

क्या फिर बढ़ेगी सोने की तस्करी?

इंडस्ट्री के जानकारों का मानना है कि टैक्स बढ़ने से फायदे के साथ-साथ नुकसान भी हो सकता है. साल 2024 में जब सरकार ने ड्यूटी घटाई थी, तब सोने की स्मगलिंग कम हो गई थी. लेकिन अब टैक्स 15% होने से ग्रे मार्केट फिर से सक्रिय हो सकता है. जानकारों के मुताबिक, जब वैध तरीके से सोना लाना महंगा हो जाता है, तो तस्करों का मुनाफा बढ़ जाता है और वे अवैध रास्तों से सोना देश में लाने की कोशिश करते हैं. 

यहां देखें इस खबर से जुड़ी ANI द्वारा की गई ऑफिशियल एक्स पोस्ट:

ज्वेलरी के रेट्स पर क्या होगा असर?

भारत दुनिया में सोने का दूसरा सबसे बड़ा कंज्यूमर है. पहले से ही सोने-चांदी की कीमतें काफी ऊंची चल रही हैं, और अब टैक्स बढ़ने से घरेलू बाजार में कीमतें और ज्यादा भागेंगी. इसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ेगा. मांग में कमी आने की भी पूरी आशंका है, क्योंकि ऊंची कीमतों की वजह से लोग खरीदारी से बच सकते हैं.

पीएम मोदी ने क्यों की सोना न खरीदने की अपील?

हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से अपील की थी कि वे कम से कम एक साल तक सोना खरीदने से बचें. पीएम ने कहा कि सोना खरीदने में देश का बहुत सारा पैसा विदेश चला जाता है. उन्होंने वोकल फॉर लोकल पर जोर देते हुए कहा कि विदेशी सामान या सोने के बजाय स्थानीय प्रोडक्ट्स को अपनाएं, ताकि देश के उद्यमियों और इकोनॉमी को मजबूती मिले.

ये भी पढ़ें: Gold Price : विदेश से सोना-चांदी मंगाना होगा महंगा, मोदी सरकार ने उठाया ये कदम

विज्ञापन
Soumya Shahdeo

लेखक के बारे में

By Soumya Shahdeo

सौम्या शाहदेव ने बैचलर ऑफ़ आर्ट्स इन इंग्लिश लिटरेचर में ग्रेजुएशन किया है और वह इस समय प्रभात खबर डिजिटल के बिजनेस सेक्शन में कॉन्टेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह ज़्यादातर पर्सनल फाइनेंस से जुड़ी खबरें लिखती हैं, जैसे बचत, निवेश, बैंकिंग, लोन और आम लोगों से जुड़े पैसे के फैसलों के बारे में. इसके अलावा, वह बुक रिव्यू भी करती हैं और नई किताबों व लेखकों को पढ़ना-समझना पसंद करती हैं. खाली समय में उन्हें नोवेल्स पढ़ना और ऐसी कहानियाँ पसंद हैं जो लोगों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देती हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola