बंगाल-ओड़िशा सीमा पर मवेशियों से भरा कंटेनर जब्त, चालक फरार

Author Ashish Jha
Updated:
विज्ञापन
बंगाल-ओड़िशा सीमा पर मवेशियों से भरा कंटेनर जब्त, चालक फरार

मवेशी

Bengal News: दांतन के सोनाकोनिया नाका चेकिंग प्वाइंट पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई हुई है. कंटेनर में ठूंस-ठूंस कर 28 मवेशी भरे थे. सभी पशुओं को गोशाला भेजा गया है.

विज्ञापन

Bengal News: खड़गपुर. पश्चिम मेदिनीपुर जिले के दांतन थाना क्षेत्र अंतर्गत बंगाल-ओड़िशा सीमा पर स्थित सोनाकोनिया नाका चेकिंग प्वाइंट पर पुलिस ने एक संदिग्ध कंटेनर वाहन को जब्त किया है. तलाशी के दौरान वाहन के भीतर से बड़ी संख्या में मवेशी बरामद किये गये. इस कार्रवाई के बाद सीमावर्ती इलाकों में हड़कंप मच गया है.

नाका चेकिंग के दौरान पकड़ा गया वाहन

जानकारी के अनुसार, ओड़िशा की ओर से पश्चिम बंगाल में प्रवेश कर रहे एक कंटेनर वाहन को नाका ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने संदेह के आधार पर रोका. जब वाहन की गहन तलाशी ली गयी, तो पुलिस दंग रह गयी. कंटेनर के भीतर लगभग 28 मवेशियों को अत्यंत अमानवीय तरीके से ठूंस-ठूंस कर भरा गया था. घटना के बाद दांतन थाना पुलिस ने सीमावर्ती क्षेत्रों में निगरानी और कड़ी कर दी है ताकि अवैध तस्करी की गतिविधियों पर लगाम कसी जा सके.

भीड़ का फायदा उठाकर भागा चालक

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, जैसे ही पुलिस ने वाहन को रोककर जांच शुरू की, चालक स्थिति को भांपते हुए भीड़ का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया. पुलिस ने तुरंत इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया, लेकिन आरोपी का सुराग नहीं मिल पाया.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

अवैध तस्करी पर पुलिस की पैनी नजर

स्थानीय लोगों का आरोप है कि तस्कर अक्सर कंटेनर जैसे बंद वाहनों का उपयोग मवेशियों को एक राज्य से दूसरे राज्य में ले जाने के लिए करते हैं. इसके बाद सभी 28 मवेशियों को सुरक्षित बाहर निकालकर गोशाला भेजने की व्यवस्था की गयी है. जब्त कंटेनर वाहन के दस्तावेजों की जांच कर मालिक का पता लगाया जा रहा है. पुलिस की ओर से फरार चालक और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों की तलाश में विभिन्न स्थानों पर छापेमारी जारी है.

Also Read: शुभेंदु अधिकारी के फैसले से बांग्लादेश में हलचल, भारतीय सीमा पर हाई अलर्ट

विज्ञापन
आशीष झा

लेखक के बारे में

By आशीष झा

डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव. लगातार कुछ अलग और बेहतर करने के साथ हर दिन कुछ न कुछ सीखने की कोशिश. वर्तमान में बंगाल में कार्यरत. बंगाल की सामाजिक-राजनीतिक नब्ज को टटोलने के लिए प्रयासरत. देश-विदेश की घटनाओं और किस्से-कहानियों में विशेष रुचि. डिजिटल मीडिया के नए ट्रेंड्स, टूल्स और नैरेटिव स्टाइल्स को सीखने की चाहत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola