हिरणपुर में कोयला लोड बाइक व साइकिल जब्त

Updated at : 10 Apr 2025 6:48 PM (IST)
विज्ञापन
हिरणपुर में कोयला लोड बाइक व साइकिल जब्त

हिरणपुर. थाना क्षेत्र के फतेहपुर गाँव के समीप से पुलिस ने छापेमारी कर कोयला लोड आधा दर्जन से अधिक बाइकें सहित छह साइकिलें जब्त की है. पुलिस ने ये कार्रवाई

विज्ञापन

हिरणपुर. थाना क्षेत्र के फतेहपुर गाँव के समीप से पुलिस ने छापेमारी कर कोयला लोड आधा दर्जन से अधिक बाइकें सहित छह साइकिलें जब्त की है. पुलिस ने ये कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की है. थाना प्रभारी रंजन कुमार सिंह को मिली सूचना के बाद एएसआइ किशोर टुडू एवं एएसआइ हरेराम यादव ने फतेहपुर गांव के समीप छापेमारी की, जहां बाइक व साइकिल से अवैध रूप से कोयले की तस्करी की जा रही थी. इसके बाद कार्रवाई करते हुए कोयला लदे नौ बाइक व छह साइकिल जब्त की. हालांकि मौके से बाइक चालक फरार हो गए. थाना प्रभारी ने कहा कि क्षेत्र में अवैध कारोबार को पनपने नहीं दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola