फोरलेन सड़क पर हाईवे ने बिजली तार को किया क्षतिग्रस्त

फोरलेन सड़क पर हाईवे ने बिजली तार को किया क्षतिग्रस्त
चालक गिरफ्तार हाईवा को किया जब्त कटिहार जिले के मनसाही थाना के समीप रविवार की शाम करीब 6:20 बजे से फोरलेन सड़क के एनएच 131पर हाइवा ट्रक के हाइड्रो लिंग पंप ऊपर करके तेज रफ्तार में गुजर रही थी. इसी दौरान फोर लाइन सड़क के वोट को हाइवा ने अपने चपेट में लेकर थाना से करीब 200 मीटर दूरी घसीट कर ले गया. इस दौरान सड़क के किनारे बिजली के 440 वोल्ट के तार को भी अपने चपेट में लेकर घसीटते हुए दूर तक ले गया. जिस कारण बिजली के कई तार टूट गया एवं घटना को लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने हाईवा चालक को पकड़ कर मौके पर ही मनसाही थाना अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार प्रसाद को सौपा. इस दौरान थाना में उपस्थित पुलिस पदाधिकारी ओमप्रकाश महतो, आशिष कुमार, रविन्द्र कुमार चौधरी, सहित अन्य दलबल ने हाईवा चालक को हिरासत में लेकर थाना लाया. इस दौरान एनएच 131 पर वाहनों की दोनों तरफ से लंबी जाम लग गयी. बताया जाता है कि हाइवा फोरलेन कंपनी का ही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




