स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार जागरूकता अभियान आयोजित

Updated:
विज्ञापन
स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार जागरूकता अभियान आयोजित

महिलाएं रहेंगी स्वस्थ, तभी आने वाली पीढ़ियां होंगी मजबूत- डॉ लीला

विज्ञापन

– महिलाएं रहेंगी स्वस्थ, तभी आने वाली पीढ़ियां होंगी मजबूत- डॉ लीला वीरपुर. 45वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल वीरपुर के कार्यक्षेत्र अंतर्गत भीमनगर, बरंतपुर और फतेहपुर में बुधवार को स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार जागरूकता अभियान का सफल आयोजन किया गया. कार्यक्रम का संचालन डॉ लीला ने किया, जबकि इसकी अगुवाई 45वीं वाहिनी के कमांडेंट (मेडिकल) नरेश कुमार ने की. इस विशेष कार्यक्रम में गांव की लगभग 150 महिलाओं और 10 बच्चियों ने हिस्सा लिया और सक्रिय रूप से अपनी सहभागिता दी. महिलाओं को स्वास्थ्य, पोषण, मातृ स्वास्थ्य, स्वच्छता और परिवार सशक्तिकरण से जुड़ी अनेक महत्वपूर्ण जानकारियां दी गयी. अभियान के दौरान महिलाओं के लिए संतुलित आहार और नियमित स्वास्थ्य जांच की महत्ता पर विस्तार से चर्चा हुई. किशोरियों को एनीमिया रोकथाम के लिए आयरन युक्त आहार अपनाने और पोषण संबंधी सावधानियों पर मार्गदर्शन दिया गया. इसके अलावा मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं, समय पर टीकाकरण और स्वच्छता की आदतों के महत्व पर प्रकाश डाला गया. डॉ लीला ने कहा कि स���वस्थ नारी ही सशक्त परिवार और मजबूत समाज की नींव है. जब महिलाएं जागरूक और स्वस्थ होंगी, तभी परिवार और आने वाली पीढ़ियां भी मजबूत बन सकेंगी. वहीं कमांडेंट नरेश कुमार ने इस तरह की गतिविधियों को महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाला बताते हुए इसे एसएसबी की सामाजिक प्रतिबद्धता का हिस्सा बताया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola