दुकान का ताला तोड़कर लाखों के सामान की चोरी

फर्नीचर और वेल्डिंग की दुकान का ताला तोड़कर लाखों के सामान की चोरी हो जाने को लेकर सोनबरसा कचहरी ओपी में आवेदन दिया है.
सहरसा. सोनबरसा कचहरी ओपी क्षेत्र के दिवारी गांव वार्ड नंबर चार निवासी रामू मिस्त्री के पुत्र मोहन मिस्त्री ने अपने फर्नीचर और वेल्डिंग की दुकान का ताला तोड़कर लाखों के सामान की चोरी हो जाने को लेकर सोनबरसा कचहरी ओपी में आवेदन दिया है. आवेदन में पीड़ित ने बताया कि बीते दिनों वह अपने दुकान का ताला बंद कर घर गए थे. अगले दिन वापस आया तो देखा उनके दुकान का ताला टूटा हुआ था. दुकान के अंदर चार ग्रिल मशीन, दो हैमर मशीन, दो रंदा मशीन, दो हैवी कटर मशीन, एक अल्युमिनियम कटर मशीन, चार प्लाई का गेट, 16 पीस सखुआ की लकड़ी का सात फीट का चौखट, और 10 पीस साढ़े तीन फीट के सखुआ की लकड़ी का चौखट की चोरी हुई है. सभी सामान की कुल कीमत लाखों रुपए है. वहीं उन्होंने बताया कि दो दिन पूर्व उनकी पत्नी का झगड़ा उनके ही गांव के स्व गुलक राम के पुत्र रमेश राम से हुई थी. जिसमें रमेश राम ने उनकी पत्नी को दो दिन में अंजाम भुगत लेने की धमकी दी थी. वहीं आवेदन के आधार पर सदर थाना में मामला दर्ज कर लिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




