इंटर नामांकन: ओएफएसएस पोर्टल पर 350 रुपए शुल्क के साथ समिट करना होगा फॉर्म

Edited by Kumar Ashish
Updated:
विज्ञापन

-प्लस टू स्कूलों में नामांकन के लिए ऑनलाइन अप्लाई आठ अप्रैल से- -दस कॉलेजों का करना होगा चयन- मधेपुरा बिहार विद्यालय परीक्षा समिति,पटना द्वारा मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट

विज्ञापन

-प्लस टू स्कूलों में नामांकन के लिए ऑनलाइन अप्लाई आठ अप्रैल से- -दस कॉलेजों का करना होगा चयन- मधेपुरा बिहार विद्यालय परीक्षा समिति,पटना द्वारा मैट्रिक परीक्षा 2026 के रिजल्ट की घोषणा के साथ ही अब जिले के सभी प्लस टू स्कूलों और एफलिटेड कॉलेजों में इंटरमीडिएट (सत्र 2026-28) में एडमिशन के लिए आठ अप्रैल से ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है. स्टूडेंट्स को अब अपने कैरियर की नई इबारत लिखने के लिए ऑनलाइन फैसिलिटेशन सिस्टम फॉर स्टूडेंट्स पोर्टल का रुख करना होगा. एडमिशन के इस दौर में स्टूडेंट्स के लिए सबसे महत्वपूर्ण कड़ी कॉमन एप्लीकेशन फॉर्म है. ऑनलाइन आवेदन करते समय स्टूडेंट्स को बेहद सतर्क रहना होगा. आवेदन के दौरान कम से कम दस और अधिकतम 20 शिक्षण संस्थानों का ऑप्शन देना अनिवार्य किया गया है. एक बार ऑप्शन लॉक (सबमिट) करने के बाद उसमें किसी भी प्रकार के संशोधन या सुधार का अवसर नहीं मिलेगा. ऐसे में स्टूडेंट्स अपने मेधा सूची (मार्क्स) और घर से स्कूल की दूरी को ध्यान में रखते हुए ही प्राथमिकता तय करें. स्टूडेंट्स अंतिम तिथि का इंतजार न करें, क्योंकि आखिरी समय में सर्वर पर लोड बढ़ने से आवेदन में बाधा आ सकती है. -डॉक्यूमेंट्स तैयार रखें, ताकि न छूटे कोई मौका- ऑनलाइन आवेदन करने में 10वीं की मार्कशीट, स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट (सीएलसी), पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड और जाति प्रमाण पत्र प्रमुख हैं. साथ ही एक सक्रिय मोबाइल नंबर और ई-मेल आईडी का होना अनिवार्य है, क्योंकि ओएफएसएस पॉर्टल द्वारा चयन सूची और नामांकन की तारीखों की सूचना इन्हीं डिजिटल माध्यमों से भेजी जाएगी. सबसे बड़ी बात यह है कि बिहार बोर्ड के साथ सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड से उत्तीर्ण स्टूडेंट्स भी समान रूप से आवेदन के पात्र होंगे. आवेदन प्रक्रिया के दौरान बोर्ड का नाम, रोल कोड, रोल नंबर और जन्मतिथि जैसे बुनियादी विवरण भरने होंगे. इसके साथ ही 350 रुपये का आवेदन शुल्क भी ऑनलाइन मोड में ही जमा करना होगा. सफल भुगतान के बाद सिस्टम द्वारा जेनरेट किए गए आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रखना अनिवार्य है, क्योंकि पहली मेधा सूची निकलने पर कॉलेज में सत्यापन के वक्त इसकी मांग की जाएगी.

विज्ञापन
Kumar Ashish

लेखक के बारे में

By Kumar Ashish

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola