हसनगंज से महमदिया-सोनैली मार्ग जर्जर, आवाजाही में परेशानी

वाहन चालकों को हमेशा रहता है दुर्घटना का भय हसनगंज हसनगंज से महमदिया, भारीडीह, द्वाशय के रास्ते सोनैली को जाने वाली सड़क जर्जर व क्षतिग्रस्त हो जाने से
वाहन चालकों को हमेशा रहता है दुर्घटना का भय हसनगंज हसनगंज से महमदिया, भारीडीह, द्वाशय के रास्ते सोनैली को जाने वाली सड़क जर्जर व क्षतिग्रस्त हो जाने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है. आए दिन सड़क किनारे से टुटकर ध्वस्त हो रही है. सड़क कम गड्ढा ज्यादा नजर आता है. रात में अक्सर आवाजाही दौरान लोग गड्ढों में गिरकर दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं. मौके पर राजेंद्र मंडल, रौशन कुमार सहित दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि हसनगंज से भारीडीह जाने वाली यह मुख्य सड़क है, जो काफी जर्जर हो चुकी है. आज लगातार सड़क की स्थिति काफी जर्जर बनी हुई है. विभाग सड़क मरम्मत के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति कर रही है. सड़क में सैकड़ों गड्ढे बन गए हैं और कई स्थानों पर सड़क टूटकर खतरनाक रूप ले चुकी है. जिससे आवागमन जोखिम भरा हो गया है. मंदिर के समीप बना पुल भी जर्जर अवस्था में है. विशेषकर महाशिवरात्रि जैसे बड़े पर्व के दौरान ऐतिहासिक भारीडीह शिव मंदिर तक श्रद्धालुओं और कांवरियों को नंगे पांव चलने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की बदहाल स्थिति के बावजूद संबंधित विभाग द्वारा अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है. सड़क मरम्मतिकरण के नाम पर संवेदक के द्वारा सिर्फ ठगने का काम किया जाता है. चिप्पी लगाकर सिर्फ बिल पास कर लिया जाता है. ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व में दो बार सड़क की मरम्मत कराई गई थी, लेकिन गुणवत्तापूर्ण कार्य नहीं होने के कारण सड़क जल्द ही पुनः जर्जर हो गई. लोगों ने स्पष्ट कहा कि हसनगंज से लेकर भरीडीह होते हुए द्वशय से सोनैली तक जाने वाली यह मुख्य सड़क अत्यंत महत्वपूर्ण है. इस मार्ग से प्रतिदिन छोटी-बड़ी गाड़ियों का आवागमन होता है, फिर भी विभाग की चुप्पी से लोगों में नाराजगी व आक्रोश का कारण बना हुआ है. ग्रामीणों ने जल्द सड़क मरम्मत व दुरुस्त कराने की मांग विभाग से किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




