Bokaro News : सड़क दुर्घटना में चास पुराना बाजार के युवक की मौत

Edited by MANOJ KUMAR
Updated:
विज्ञापन

<P>Bokaro News : प्रतिनिधि, चास. चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ महावीर चौक मुख्य पथ स्थित शिवशक्ति कॉलोनी मोड़ के पास मंगलवार की देर रात सड़क दुर्घटना में चास पुराना

विज्ञापन

Bokaro News : प्रतिनिधि, चास. चास थाना क्षेत्र के जोधाडीह मोड़ महावीर चौक मुख्य पथ स्थित शिवशक्ति कॉलोनी मोड़ के पास मंगलवार की देर रात सड़क दुर्घटना में चास पुराना बाजार निवासी लालटू मोदक(21 वर्ष) की मौत हो गयी. लालटू मोदक रात को स्कूटी से पिज्जा डिलीवरी करने जा रहा था. रात्रि करीब 12 बजे शिवशक्ति कॉलोनी मोड़ के पास अज्ञात वाहन की चपेट में स्कूटी के आने से लालटू बुरी तरह घायल हो गया. घटना की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस और परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सक ने इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया. बुधवार की सुबह मृतक के परिजन और स्थानीय लोग घटनास्थल पहुंचे और कुछ देर तक जोधाडीह मोड़ महावीर चौक मुख्य सड़क जाम कर दी. मौके चास थाना पुलिस और स्थानीय पार्षद सह सांसद प्रतिनिधि अमर स्वर्णकार पहुंचे और लोगों को समझा-बुझाकर जाम हटवाया.

अज्ञात वाहन की खोज में पुलिस खंगाल रही है आसपास के सीसीटीवी कैमरे का फुटेज :

पुलिस ने मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन भी दिया है. मृतक के परिजनों की मांग पर पुलिस दुर्घटना के अंजाम देने वाली अज्ञात वाहन की खोज में जुट गयी है. घटनास्थल के पास स्थित सभी सीसीटीवी कैमरे का फुटेज पुलिस खंगाल रही है. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है.

विज्ञापन
MANOJ KUMAR

लेखक के बारे में

By MANOJ KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola