गंगा पूजन के साथ देवी मंडप का तीसरा वार्षिकोत्सव शुरू

तसवीर-4 लेट-1 : गंगा पूजन करते यजमान. लातेहार. थाना चौक के तेली मुहल्ला स्थित प्राचीन देवी मंडप सह नौ देवी पिंंडी मंदिर का तीसरा वार्षिकोत्सव शनिवार को गंगा पूजन के
तसवीर-4 लेट-1 : गंगा पूजन करते यजमान. लातेहार. थाना चौक के तेली मुहल्ला स्थित प्राचीन देवी मंडप सह नौ देवी पिंंडी मंदिर का तीसरा वार्षिकोत्सव शनिवार को गंगा पूजन के साथ शुरू हुआ. पुजारी त्रिभुवन पांडेय व विवेक शुक्ला के सानिध्य में गंगा पूजन हुआ, जिसमें यजमान के रूप में संतोष कुमार पिंटू व रंजीत कुमार शामिल हुए. इससे पहले औरंगा नदी तट से गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गयी. रविवार को मंदिर परिसर में भंडारा होगा. अनुष्ठान को सफल बनाने में आयोजन समिति के अध्यक्ष संजीव कुमार उर्फ मंटू, उपाध्यक्ष रंजीत कुमार, अजीत कुमार, शुभम कुमार, आकाश कुमार, संदीप कुमार, सचिव रवींद्र प्रजापति, सतीष कुमार, आशीष कुमार, कोषाध्यक्ष बिंदेश्वर प्रसाद, आशीष कुमार आदि सहयोग कर रहे हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




