गन्नीपुर केंद्रीय विद्यालय रोड एवं नाला बनेगा, विधायक ने शिलान्यास किया
Author Devesh kumar
Updated:
विज्ञापन

Gannipur Central School Road and Drain will be constructed
विज्ञापन
वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर
अघोरिया बाजार ओम हार्डवेयर के समीप से एलएनटी कॉलेज की बाउंड्री से सटे केंद्रीय विद्यालय होते हुए गन्नीपुर मुख्य रोड तक जर्जर सड़क व नाला का निर्माण जल्द ही होगा. बुडको से टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद गुरुवार को इस योजना का शिलान्यास नगर विधायक विजेंद्र चौधरी ने कर दिया है. मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना से इस रोड व नाला का काम हाेगा. यह रोड वार्ड नंबर 29 व 31 दोनों को मिलाता है. 49.50 लाख रुपये की लागत से योजना का कार्य पूर्ण होगा. स्थानीय पार्षद व लोगों की मौजूदगी में विधायक ने योजना का शिलान्यास किया. अगले तीन महीने के भीतर कार्य पूर्ण होगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By देवेश कुमार
पत्रकारिता के क्षेत्र में देवेश को 17 वर्षों का अनुभव है. उच्च शिक्षा, जमीन रजिस्ट्री, नगर निगम की कार्यप्रणाली और स्मार्ट सिटी विकास जैसे विषयों पर इनका विशेष लेखन है. राजनीतिक और सामाजिक समसामयिक मुद्दों के साथ-साथ खोजी पत्रकारिता और ब्रेकिंग न्यूज कवरेज में ये सक्रिय हैं. तथ्यपरक, प्रभावी और जन सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग इनकी प्रमुख पहचान है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










