गांगी पुल के समीप चलती बाइक गिरकर महिला जख्मी

Edited by KUMAR RAVINDRA
Updated:
विज्ञापन

आरा. शहर के टाउन थाना क्षेत्र के गांगी पुल के समीप रविवार की दोपहर चलती बाइक से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. उसे इलाज के लिए

विज्ञापन

आरा. शहर के टाउन थाना क्षेत्र के गांगी पुल के समीप रविवार की दोपहर चलती बाइक से गिरकर एक महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. जानकारी के अनुसार जख्मी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दुलारपुर गांव निवासी आकाश कुमार की 25 वर्षीया पत्नी प्रीति यादव है. इधर, जख्मी महिला के परिजन ने बताया कि एक दिन पूर्व वह अपने मायके आरा के मीरगंज मोहल्ले में आई थी. रविवार की दोपहर जब वह अपने पति के साथ बाइक द्वारा ससुराल लौट रही थी. उसी दौरान गांगी पुल के समीप वह असंतुलित होकर बाइक से गिर पड़ी और गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. हादसे में महिला को सर में काफी गंभीर चोटें आयी हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KUMAR RAVINDRA

लेखक के बारे में

By KUMAR RAVINDRA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola