ePaper

चार सेवानिवृत्त प्रोफेसरों को दी गयी विदाई

Updated at : 01 Sep 2025 11:19 PM (IST)
विज्ञापन
चार सेवानिवृत्त प्रोफेसरों को दी गयी विदाई

स्नातकोत्तर व जीएलए कॉलेज शिक्षक संघ ने किया विदाई समारोह का आयोजन

विज्ञापन

स्नातकोत्तर व जीएलए कॉलेज शिक्षक संघ ने किया विदाई समारोह का आयोजन प्रतिनिधि, मेदिनीनगर जीएलए कॉलेज एवं स्नातकोत्तर शिक्षक संघ के संयुक्त तत्वावधान में सोमवार को एक वर्चुअल विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें कॉलेज के चार सेवानिवृत्त प्रोफेसरों को सम्मानपूर्वक विदाई दी गयी. समारोह की अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य डॉ. आइजे खलखो ने की. विदाई समारोह के दौरान शिक्षकों को सम्मान चिन्ह व उपहार भेंट किये गये. वर्चुअल आयोजन में न सिर्फ शिक्षकों बल्कि विद्यार्थियों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया. सेवानिवृत्त शिक्षकों ने साझा किये अनुभव कुड़ुख विभाग के सेवानिवृत्त शिक्षक डॉ कैलाश उरांव ने कॉलेज की गौरवशाली परंपरा को याद करते हुए सभी शिक्षकों से उसे आगे बढ़ाने की अपील की. दर्शनशास्त्र विभाग के डॉ शिवपूजन सिंह ने लंबे अंतराल के बाद फिर से विदाई समारोह के आयोजन पर शिक्षक संघ को बधाई दी. प्रोफेसर डीसी दुबे ने अपने कार्यकाल के दौरान विभिन्न पदों पर निभायी गयी जिम्मेदारियों और अनुभवों को शिक्षकों और छात्रों से साझा किया. अंग्रेजी विभाग के डॉ एनके सिंह ने अपनी शायरी से माहौल को भावनात्मक बना दिया और सभी का दिल जीत लिया. छात्रों ने सरस्वती वंदना से किया स्वागत शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ आरके झा, उपाध्यक्ष डॉ ऋचा सिंह, और सचिव डॉ राजेंद्र सिंह ने अपने विचार रखते हुए सेवानिवृत्त शिक्षकों को शुभकामनाएं दीं और उनके योगदान की सराहना की. इस अवसर पर डॉ. जसवीर बग्गा, डॉ. दिलीप कुमार, डॉ. मृत्युंजय कुमार, डॉ. विभेष चौबे, डॉ. राघवेंद्र सिंह, डॉ. विभा शंकर, डॉ. भीमराम, डॉ. नीतू, डॉ वीरेंद्र कुमार, डॉ. कुर्तुल्ला समेत कई शिक्षक उपस्थित रहे. छात्र रंजन कुमार यादव, आरती कुमारी, सोनम, भावना पाठक, गोविंद मेहता, कौशल कुमार आदि ने सरस्वती वंदना के माध्यम से कार्यक्रम की शुरुआत की. कार्यक्रम का संचालन डॉ. भावना सिंह और डॉ. संजय बाड़ा ने संयुक्त रूप से किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन एनपीयू के कुलानुशासक डॉ. आरके झा ने प्रस्तुत किया. कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
DEEPAK

लेखक के बारे में

By DEEPAK

DEEPAK is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola