महाबोधि कॉलेज के पास दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने साइकिल सवार को रौंदा, रास्ते में हुई मौत

सांकेतिक तस्वीर
Gaya News: गया-पटना एनएच-22 पर बेलागंज थाना क्षेत्र के महाबोधि कॉलेज के समीप शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई.
Gaya News: (अजीत कुमार) गया-पटना एनएच-22 पर बेलागंज थाना क्षेत्र के महाबोधि कॉलेज के समीप शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई. हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई.
तेज रफ्तार वाहन की टक्कर से सड़क पर गिरा युवक
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार साइकिल से जा रहे व्यक्ति को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा. हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया.
डायल-112 की टीम ने पहुंचाया अस्पताल
घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को तत्काल बेलागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. पुलिस की तत्परता से घायल को प्राथमिक उपचार दिलाया गया.
मगध मेडिकल ले जाने के दौरान तोड़ा दम
बेलागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल, गया रेफर कर दिया. लेकिन अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई.
अब तक नहीं हो सकी मृतक की पहचान
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है. पहचान कराने के लिए पुलिस सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों का सहारा ले रही है.
अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस
बेलागंज थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडे ने बताया कि दुर्घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात वाहन की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस आसपास के इलाकों में जांच-पड़ताल कर रही है.
ALSO READ: पटना में पेट्रोल ₹110 के पार, बढ़ती कीमतों से लोगों की परेशानी बढ़ी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By करुणा तिवारी
करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.
वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.
डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.
इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.
लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










