जनता पर महंगाई की मार! रोहतास में तीसरी बार पेट्रोल-डीजल के कीमतों में आया उछाल, जानिए नया रेट

Published by : Ragini Sharma Updated At : 23 May 2026 8:35 AM

विज्ञापन

पेट्रोल पंप की तस्वीर

Bihar News: रोहतास जिले के चेनारी में एक सप्ताह के भीतर तीसरी बार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने से आम लोगों की परेशानी बढ़ गई है. लगातार बढ़ती ईंधन कीमतों ने वाहन चालकों, छोटे कारोबारियों और आम उपभोक्ताओं की जेब पर सीधा असर डाला है.

विज्ञापन

Bihar News: (संदेश जायसवाल) रोहतास जिले में एक सप्ताह के भीतर तीसरी बार पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी की गई है. इस लगातार बढ़ोतरी से आम नागरिकों, वाहन चालकों और छोटे कारोबारियों की आर्थिक स्थिति पर सीधा असर पड़ रहा है. पेट्रोल पंपों पर सुबह से ही लोग कीमतों को लेकर चर्चा करते नजर आए.

तीन चरणों में हुई बढ़ोतरी

जानकारी के अनुसार पेट्रोल और डीजल की कीमतों में हाल के दिनों में तीन बार वृद्धि दर्ज की गई है

  • 15 मई 2026: पहली बार लगभग ₹3 प्रति लीटर की बढ़ोतरी
  • 19 मई 2026: दूसरी बार पेट्रोल करीब 87 पैसे और डीजल 91 पैसे महंगा
  • 23 मई 2026: तीसरी बार फिर पेट्रोल 87 पैसे और डीजल 91 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी

सरकार और विपक्ष में बयानबाजी

भाजपा नेता कन्हैया शर्मा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के कारण यह बढ़ोतरी हुई है. उन्होंने दावा किया कि केंद्र सरकार आम जनता को राहत देने के लिए प्रयासरत है और जल्द ही स्थिति सामान्य होगी.

वहीं कांग्रेस नेता मंगल राम सहित विपक्षी नेताओं ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि लगातार बढ़ती ईंधन कीमतों ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है और सरकार महंगाई नियंत्रित करने में विफल साबित हो रही है.

आम लोगों की जेब पर असर

स्थानीय निवासी अजय कुमार शर्मा और वाहन चालक अजय सिंह यादव ने बढ़ती कीमतों पर नाराजगी जताई. एक ऑटो चालक प्रिंस कुमार गुप्ता ने कहा कि डीजल महंगा होने से रोज की आमदनी प्रभावित हो रही है, जबकि किराया बढ़ाने पर यात्रियों से विवाद की स्थिति बन जाती है. वहीं एक दुकानदार ने बताया कि पेट्रोल-डीजल महंगा होने से परिवहन खर्च बढ़ गया है, जिसका असर रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों पर भी पड़ रहा है.

बढ़ती महंगाई से चिंता

लगातार बढ़ती ईंधन कीमतों ने आम लोगों की चिंता और नाराजगी दोनों बढ़ा दी है. लोग सरकार से जल्द राहत की उम्मीद कर रहे हैं.

Also Read:बक्सर में बड़ी कार्रवाई: अवैध खनन पर चला प्रशासन का बुलडोजर, लाखों का जुर्माना के साथ वाहन जब्त

विज्ञापन
Ragini Sharma

लेखक के बारे में

By Ragini Sharma

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन