दो शराब तस्कर सहित चार गिरफ्तार

Edited by RAJKISHOR K
Updated:
विज्ञापन

दो शराब तस्कर सहित चार गिरफ्तार

विज्ञापन

कटिहार डंडखोरा थाना पुलिस ने अवैध शराब के विरूद्ध कारवाई करते हुए कुल 15 लीटर विदेशी शराब के साथ दो तस्कर व दो नशे की हालत में गिरफ्तार किया है. डंडखोरा थानाध्यक्ष विजय कमार को शुक्रवार को गुप्त सूचना मिला की शराब की खेप लेकर दो व्यक्ति भमरैली की ओर आ रहा है. उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई करते हुए वाहन जांच किया गया तो उस क्रम में दो व्यक्ति से कुल-15 लीटर विदेशी शराब बरामद किया. पुलिस ने दो तस्कर अमन कुमार, पिता अमरनाथ सिंह एवं मुन मुन कुमार, पिता-अजय सिंह, दोनों हार्डिया, थाना डंडारी जिला बेगुसराय को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि नशे की हालत में ललित परिहार पिता दशरथ परिहार, सौरिया थाना डंडखोरा, दिलीप सोरापंच पिता भोला सोरापंच, भटोरिया थाना हसनगंज निवासी को गिरफ्तार कर, इस बाबत स्थानीय थाना में कांड दर्ज कर पुलिस अग्रतर कार्रवाई में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJKISHOR K

लेखक के बारे में

By RAJKISHOR K

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola