बाढ़ पीड़ित पहुंचे डीएम कार्यालय, डीएम से मिलकर रखी आपनी बात
Published by : Rajeev Murarai Sinha Sinha Updated At : 05 Sep 2025 7:18 PM
जिले के पिपरिया प्रखंड के पथूआ गांव निवासी व बाढ़ पीड़ित शुक्रवार को डीएम कार्यालय पहुंचकर डीएम से मिलकर अपनी समस्याओं को रखा.
लखीसराय. जिले के पिपरिया प्रखंड के पथूआ गांव निवासी व बाढ़ पीड़ित शुक्रवार को डीएम कार्यालय पहुंचकर डीएम से मिलकर अपनी समस्याओं को रखा. बाढ़ पीड़ित ने डीएम मिथिलेश मिश्र को बताया कि उन्हें खाने को मोहताज बने हुए हैं. बाहर के पानी आने के बाद कोई भी प्रशासनिक अधिकारी अभी तक उनके गांव नहीं पहुंचे हैं. ग्रामीणों ने कहा कि मेरे गांव बाहर से पूरी तरह घिर चुका था लेकिन उन्हें प्रशासनिक अधिकारियों से कोई राहत नहीं मिली. ग्रामीणों ने कहा कि उन्हें बाढ़ राहत सामग्री एवं राशि दी जाय, जिससे कि यह सब अपने जीवन को पुनः पटरी पर ला सके. बाढ़ पीड़ितों का कहना था कि बाढ़ के पानी ने अपने साथ घर के सभी सामान बहा कर ले गया, अब उनके पास कुछ नहीं बचा है. ग्रामीणों ने कहा कि उन्हें राहत सामग्री के अलावा राशि का भुगतान किया जाय. डीएम ने उन्हें आश्वासन दिया कि 2 दिन के बाद उन्हें राहत राशि भेज दी जायेगी. इसके साथ ही शनिवार को सभी पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री भी मुहैया कराया जायेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rajeev Murarai Sinha Sinha
Rajeev Murarai Sinha Sinha is a contributor at Prabhat Khabar.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










