दुर्गा पूजा को लेकर दाउदनगर में फ्लैग मार्च, रूट का किया गया सत्यापन

Edited by SUJIT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर दाउदनगर शहर में प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया

विज्ञापन

दाउदनगर. दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर दाउदनगर शहर में प्रशासन द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया. इस दौरान पूजा पंडालों तक जाने वाले मार्गों का रूट सत्यापन भी किया गया. फ्लैग मार्च का नेतृत्व एसडीओ अमित राजन एवं एसडीपीओ अशोक कुमार दास ने किया. बीडीओ मो जफर इमाम, सिटी मैनेजर विनय प्रकाश, इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार, थानाध्यक्ष विकास कुमार सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहे. फ्लैग मार्च दाउदनगर थाना से शुरू होकर फाटक, हनुमान मंदिर, चूड़ी बाजार, सिनेमा हॉल, जगन मोड़, कसेरा टोली, बारुण रोड होते काली स्थान से फिर वापस पासवान चौक, पचकठवा रोड, अफीम कोठी, लखन मोड़ होते भखरुआं मोड़ तक निकाला गया. इस दौरान पदाधिकारियों ने पूरे मार्ग में दुकानदारों और स्थानीय लोगों से संवाद किया और शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की. कहा गया कि दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में सम्पन्न कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है. असामाजिक तत्वों पर प्रशासन की पैनी नजर है और किसी भी तरह की गड़बड़ी करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जायेगी. पुलिस बल लगातार गश्ती करेगी और पूजा पंडालों व भीड़-भाड़ वाले इलाकों में विशेष निगरानी रखी जायेगी. प्रशासन की ओर से हर संभव सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SUJIT KUMAR

लेखक के बारे में

By SUJIT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola