Giridih News :सोलर स्ट्रीट लाइट चोरी और क्षतिग्रस्त करने की प्राथमिकी

Published by :PRADEEP KUMAR
Updated at :24 Sep 2025 10:45 PM
विज्ञापन
Giridih News :सोलर स्ट्रीट लाइट चोरी और क्षतिग्रस्त करने की प्राथमिकी

Giridih News :मुफ्फसिल थाना क्षेत्र में सरकारी संपत्ति की चोरी और क्षतिग्रस्त करने की घटना सामने आयी है. जिले के सोलर स्ट्रीट लाइट परियोजना में लगी लाइट की लगातार चोरी हो रही है.

विज्ञापन

इस मामले में सुपरवाइजर पिंटू कुमार शर्मा और उनके सहयोगी अभिषेक बसंत के अनुसार चोरी रोकने का प्रयास किया, लेकिन तीन लोग बिना नंबर वाली बाइक से भाग गये. उन्होंने पोल के नेट को तोड़कर 10 सोलर लाइट और पांच पोल चोरी कर ली. रोकने का प्रयास करने पर सरिया और रेंच से हमला कर दिया. हालांकि चोरी का पूरा वीडियो रिकॉर्ड कर लिया. इसमें तीनों का चेहरा साफ दिख रहा है. यह वीडियो स्थानीय स्तर पर जांच और पहचान के लिए साझा किया जा रहा है. मुफ्फसिल थाना में तीनों अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP KUMAR

लेखक के बारे में

By PRADEEP KUMAR

PRADEEP KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola