मीनापुर में बाप- बेटा चला रहा था नकली शराब फैक्ट्री, पिता हुआ गिरफ्तार

Father and son were running a fake liquor factory
: मानिकपुर गांव में उत्पाद टीम ने की छापेमारी : घर के अंदर शराब बनाकर करता था पैकेजिंग : स्पिरिट, पैकेजिंग मशीन, रैपर, ढक्कन बरामद संवाददाता, मुजफ्फरपुर उत्पाद विभाग की टीम ने मीनापुर थाना के मानिकपुर वार्ड नंबर 10 में छापेमारी करके नकली शराब फैक्ट्री का खुलासा किया है. मौके से शराब माफिया बाबूलाल सहनी को गिरफ्तार किया गया है. वहीं, उसका बेटा फरार होने में सफल रहा है. छापेमारी के दौरान घर से प्लास्टिक के गैलन में रखा 45 लीटर स्प्रिट, 172 पीस तैयार टेट्रा पैक शराब, 400 पीस रैपर, ढक्कन, खाली बोतल और शराब पैकेजिंग मशीन समेत अन्य सामान बरामद किया गया है. शराब माफिया के फरार पुत्र की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है. उत्पाद थानेदार दीपक कुमार सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि मीनापुर के मानिकपुर गांव में पिता- पुत्र मिलकर अपने घर में नकली शराब की फैक्ट्री चला रहा है. सूचना के आलोक में शराब धंधेबाज बाबूलाल सहनी की घर की घेराबंदी की. इस दौरान उसके घर से नकली शराब पैकिंग करने वाली मशीन, स्पिरिट, पैक टेट्रा पैक शराब, विदेशी शराब की बोतल, रैपर ढक्कन आदि बरामद किया गया. पूछताछ के दौरान बाबूलाल सहनी ने बताया कि उसका पुत्र यह कारोबार करता है. वह एक बार थाने में भी बेटे के खिलाफ शिकायत करने जा जा रहा था, लेकिन बेटा ने धमकी देकर रोक दिया. लेकिन, उत्पाद टीम ने जब आसपास के लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि दोनों पिता- पुत्र मिलकर नकली शराब की फैक्ट्री चला रहा था. फरार पुत्र की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है. विदेशी शराब के साथ सात धंधेबाज गिरफ्तार मुजफ्फरपुर. उत्पाद विभाग की टीम ने अलग- अलग जगहों पर छापेमारी करके सात और शराब धंधेबाज को गिरफ्तार किया है. इसमें पूर्वी चंपारण जिला के तीन शराब माफिया शामिल है. रौशन कुमार रूपौलिया थाना के जयसिम दुर्गा चौक का रहने वाला है, दूसरा सिकंदर कुमार कोटवा थाना के सबइया व तीसरा अंकित कुमार तुरकौलिया थाना के निमुइया गांव के रहने वाला है. तीनाें लखनऊ से ट्रेस से शराब लेकर आए थे. ऑटो में सवार होकर बस पकड़ने के लिए बैरिया जा रहे थे जिनको गुप्त सूचना के आधार पर पकड़ा गया. इसके अलावा मुशहरी से टुनटुन पासवान, माड़ीपुर से छोटू कुमार व मुकेश कुमार व गायघाट के अरविंद कुमार को शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




