जन मानस में सेवा भाव जगाने हुई एनएसएस की स्थापना : प्राचार्य

Updated:
विज्ञापन
जन मानस में सेवा भाव जगाने हुई एनएसएस की स्थापना : प्राचार्य

सेवा भाव जगाने एनएसएस की स्थापना

विज्ञापन

राघोपुर राष्ट्रीय सेवा योजना के स्थापना दिवस के अवसर पर बुधवार को के एन डिग्री कॉलेज राघोपुर के सभागार में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता कॉलेज के प्राचार्य प्रमोद कुमार ने की. कार्यक्रम में स्वयंसेवक छात्र-छात्राएं एवं कर्मचारी मौजूद रहे. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य प्रमोद कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना की स्थापना छात्र-छात्राओं एवं आम जनमानस में सेवा भाव जगाने के उद्देश्य से की गई. आज राष्ट्र पुनर्निर्माण की भूमिका में यह संगठन अहम भूमिका निभा रही है. कार्यक्रम पदाधिकारी राम लखन प्रसाद ने एनएसएस के इतिहास एवं उद्देश्य पर प्रकाश डाला. नोडल पदाधिकारी प्रो रामकुमार कर्ण ने कहा कि सेवा ही मानव धर्म है. छात्र-छात्राओं में यह भाव पैदा करने के लिए राष्ट्रीय सेवा योजना उत्प्रेरक का काम कर रहा है. कार्यक्रम में प्रो यदुनंदन खिरहर, देवनारायण यादव, रामचंद्र यादव, वाचनेश्वर यादव, संजय कुमार, राजीव कुमार, रामसेवक यादव, गयाधर यादव, रितु ध्वज, मनोहर कुमार सहित अन्य कर्मी उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola