कुड़ू में हाथियों का उत्पात जारी, फसल और संपत्ति का हुआ नुकसान

Updated:
विज्ञापन
कुड़ू में हाथियों का उत्पात जारी, फसल और संपत्ति का हुआ नुकसान

कुड़ू में हाथियों का उत्पात जारी, फसल और संपत्ति का हुआ नुकसान

विज्ञापन

कुड़ू़. थाना क्षेत्र में हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है. मंगलवार देर शाम लगभग 10 हाथियों का झुंड सुकुरहुटू पतरा से निकलकर उमरी और सिंजो गांव पहुंचा तथा खेतों और संपत्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया. बताया गया कि हाथियों ने सिंजो गांव में नेसार खान के मकान के शटर और खिड़की का ग्रील तोड़ दिया़ शटर नहीं टूटने पर सड़क किनारे खड़े मालवाहक वाहन का शीशा तोड़ दिया. इसके बाद हाथियों का झुंड उमरी गांव पहुंचा और धरमू उरांव के मक्का के खेत की तैयार फसल को पूरी तरह नष्ट कर दिया. इसके बाद सुरेश उरांव के आलू के खेत में भी भारी नुकसान पहुंचाया. ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए हाथियों के झुंड को खदेड़कर नामनगर पतरा तक पहुंचाया. हाथियों के गांव में प्रवेश करने के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गयी. ग्रामीणों ने रातभर पहरा देकर हाथियों के प्रवेश को रोकने की कोशिश की, भय और चिंता के बीच उनकी रात गुजरी. वन विभाग हाथियों के विचरण पर लगातार निगरानी रख रहा है और ग्रामीणों को सुरक्षा के लिए सतर्क रहने की सलाह दी है. स्वरोजगार से महिलाओं को मिलेगा सशक्तिकरण कैरो. प्रखंड परिसर में जेएसएलपीएस द्वारा महिला संकुल स्तरीय वार्षिक कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में एसडीओ अमित कुमार, एसडीपीओ श्रद्धा करकेट्टा और बैंक ऑफ इंडिया शाखा प्रबंधक जयदीप निशांत उपस्थित थे. दीप प्रज्वलन के साथ शुभारंभ हुआ. एसडीओ ने कहा कि जेएसएलपीएस महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़कर स्वावलम्बी बना रही है. एसडीपीओ ने कहा कि सिलाई, कढ़ाई, बागवानी, अचार आदि प्रशिक्षण के बाद बैंक से पूंजी उपलब्ध कराकर आर्थिक स्थिति मजबूत की जायेगी. कार्यक्रम में वार्षिक कार्य और आय-व्यय का विवरण भी प्रस्तुत किया गया. मौके पर मुखिया वीरेंद्र महली, डीपीएम, बीपीएम अल्पना खलखो, शरत कुमार विद्यार्थी, नजीर आलम खान सहित कई लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola