ePaper

आज सभी अवर प्रमंडल कार्यालयों में लगेगा विद्युत कैंप

Updated at : 25 Sep 2025 7:46 PM (IST)
विज्ञापन
आज सभी अवर प्रमंडल कार्यालयों में लगेगा विद्युत कैंप

आमजन को जन कल्याणकारी सरकारी सेवाओं की जानकारी व सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से गुरुवार को विद्युत विभाग के तत्वाधान में जिले के सभी प्रखंडों में कैंप का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

डुमरा. आमजन को जन कल्याणकारी सरकारी सेवाओं की जानकारी व सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से गुरुवार को विद्युत विभाग के तत्वाधान में जिले के सभी प्रखंडों में कैंप का आयोजन किया गया. इस पखवाड़ा के तहत शुक्रवार को सभी विद्युत अवर प्रमंडल कार्यालय व 27 सितंबर को विद्युत प्रमंडल कार्यालय में कैंप का आयोजन किया जायेगा. जिसमें विद्युत उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर, विद्युत आपूर्ति, विपत्र सुधार, भुगतान, नए विद्युत कनेक्शन, कृषि विधुत कनेक्शन, गलत रीडिंग व खराब मीटर से संबंधित शिकायतों का त्वरित निष्पादन किया जायेगा. इसके लिए सभी कैंपो में विद्युत अभियंता को प्रतिनियुक्त किया गया हैं. इसकी जानकारी देते हुए विद्युत कार्यपालक अभियंता समीर कुमार रजक ने बताया कि आगामी दो अक्टूबर तक विभागीय स्तर से सेवा पखवाड़ा संचालित हैं. जिसके तहत उक्त कैंप का आयोजन किया जा रहा हैं. इस कैंप में उपभोक्ताओं को साईबर ठगी से बचाव, पीएम सूर्य घर योजना व मुख्यमंत्री विद्युत उपभोक्ता सहायता योजना के तहत प्रतिमाह 125 यूनिट खपत तक दी जा रही पूर्ण अनुदान से संबंधित जानकारी दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VINAY PANDEY

लेखक के बारे में

By VINAY PANDEY

VINAY PANDEY is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola