बाइक की ठोकर से वृद्ध महिला की मौत

जिले के मेजरगंज थाना क्षेत्र के मरपा सिरपाल गांव में बुधवार की देर शाम बाइक की ठोकर से एक वृद्ध महिला की मौत हो गयी.
सीतामढ़ी. जिले के मेजरगंज थाना क्षेत्र के मरपा सिरपाल गांव में बुधवार की देर शाम बाइक की ठोकर से एक वृद्ध महिला की मौत हो गयी. जिसकी पहचान गांव के कुमारी देवी (68 वर्ष) के रुप में की गयी है. जानकारी के अनुसार, कुमारी देवी देर शाम घर से निकलकर सड़क पार कर रही थी. इसी क्रम में तेज रफ्तार बाइक सवार ने ठोकर मार दिया. स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया. सूचना मिलने पर थाने की पुलिस गश्ती टीम पहुंचकर छानबीन किया तथा शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल भेज दिया. थानाध्यक्ष ललित कुमार ने बताया कि आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी. चार बोतल सौंफी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार सीतामढ़ी. नगर थाने की पुलिस टीम ने बुधवार की देर शाम भैरोकोठी चौक पर छापेमारी कर चार बोतल नेपाली सौंफी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. जिसकी पहचान नुनिया टोली निवासी लक्ष्मण कुमार के रुप में की गयी है. बिहार मद्य निषेध व उत्पाद अधिनियम की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर गिरफ्तार तस्कर को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




